22 साल के लड़के ने पीएम मोदी का एप किया हैक, फिर बताई ये बड़ी बात
- - Advertisement - -
डिजिटल इंडिया के सपने देख रही मोदी सरकार आम जनता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए डिजिटल रास्ता अपना रही है। लेकिन इसी बीच एक चौंका देने वाली ख़बर सामने आई है। दरअसल, मुंबई के 22 वर्षीय युवक जावेद खत्री का दावा है कि उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अकाउंट हैक किया था। हालांकि जावेद का कहना है कि उसका मकसद एप के ज़रिए किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं है बल्कि सुरक्षा की कमियों को सामने लाना था। जावेद के मुताबिक एप में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने की वजह से सात लाख यूजर्स की जानकारी सार्वजनिक हो सकती थी। ग़ौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ था।
- - Advertisement - -
जावेद के दावे को बीजेपी ने किया खारिज़
वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने जावेद के दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। हालांकि इस काम के लिए बीजेपी ने जावेद को धन्यवाद कहा है। बीजेपी के सूचना एवं तकनीकी के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने बताया, ”इस एप में कोई निजी या संवेदनशील डेटा नहीं है। एप यूजर की जानकारी ऐनक्रिप्टेड मोड पर होती है। हम जावेद खत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं कि डेवलपर ने एप की सुरक्षा पर बहुत ध्यान दिया है।”
जावेद ने भी एप को मैनेज करने वाली टीम को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, ”सभी खामियों को दुरुस्त कर दिया गया है। मैं उनके साथ संपर्क में हूं।” जावेद ने यह भी कहा कि उन्होंने नरेन्द्र मोदी एप को हैक नहीं किया था बल्कि वह सुरक्षा की दृष्टि से कुछ विषयों की ओर ध्यान आकर्षित करवाना चाहते थे। बता दें कि यह भारत सरकार का आधिकारिक एप नहीं है। इसे नरेन्द्र मोदी की एक स्पेशल टीम मैनेज करती है।
कौन है जावेद खत्री?
मिली जानकारी के अनुसार, जावेद एक मोबाइल डेवलपर है। जावेद मुंबई के घाटकोपर में एक ऑफिस में काम करते हैं।
- - Advertisement - -