सोनाक्षी-मलाइका को रिसीव करने पर हुआ आर्मी में बवाल
नेपाल में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और मलाइका अरोड़ा को लेकर नेपाल आर्मी के कुछ ऑफिसर विवादो में आ गए है। जानकारी के अनुसार सोनाक्षी और मलाइका दोनो ही एक चैरिटी शो के लिए नेपाल गए थे जिसे नेपाल आर्मी ने आर्गेनाइज किया था। इसमे सोनाक्षी और मलाइका को लेने आर्मी के कुछ ऑफिसर और जनरल ड्रेस में ही चले गए। जिसकी वजह से वे विवादों में हैं।
इस पूरे मामले में नेपाल सरकार को कई सारी शिकायतें मिली है। नेपाल के पीएमओ ने अपने गृह मंत्रालय से सफाई मांगी है। दरअसल इस सारे मामलें में आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और मलाइका अरोड़ा एक चैरिटी शो आमरापंक्षी में शामिल होने काठमांडू पहुंची थीं। यह शो पिछले साल आए भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए किया गया था। इसे नेपाल आर्मी वाइव्स एसोसिएशन ने आर्गनाइज किया था। नेपाल भूकंप ने छीन ली पुणे के रेड लाइट एरिया की रंगीनियत, नहीं लौटीं कई सेक्स वकर्स इस पूरे ऑर्गनाईजेशन की हेड ऑर्मी चीफ जनरल राजेंद्र छेत्री की वाइफ हैं।
नेपाली अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जनरल समीर शाई सोनाक्षी की अगवानी के लिए शुक्रवार को त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मौजूद थे। जबकि अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने मलाइका अरोड़ा की अगवानी की। अखबार ने इसे सेना का मनोबल गिराने वाला और प्रतिष्ठा घटाने वाला कृत्य बताया है। वहीं नेपाली आर्मी ने इसे एक सामान्य बात कहा है।
|