पाकिस्तान को भारत के नक्शे विधेयक पर आपत्ति
भारत जल्द ही एक ऐसा नियम पारित करने वाले है जिसके अनुसार यदि भारत को किसी भी मानचित्र मे गलत बताया गया तो सात साल की सजा और 100 करोड़ जुर्माने का प्रावधान होगा। इस पर पाकिस्तान की सरकार ने भारत के इस जियोस्पेशल इन्फ़ॉर्मेशन रेगुलेशन बिल 2016 के मसौदे पर संयुक्त राष्ट्र में शिकायत दर्ज कराई है।
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को इस बारे में पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करते हुए भारत के आधिकारिक नक्शे में जम्मू कश्मीर के विवादित क्षेत्र को भारत का हिस्सा दिखाया गया है, जो तथ्यात्मक रूप से ग़लत है और कानूनी तौर पर स्वीकार्य नहीं है।
क्या है इस बिल में खास
जियोस्पेशल इन्फ़ॉर्मेशन रेगुलेशन बिल’ के मुताबिक़, किसी नक्शे में (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के मुताबिक़) जम्मू कश्मीर को विवादित क्षेत्र के रूप में दिखाने पर, भारत सरकार किसी व्यक्ति या संगठन को जेल कर सकती है और जुर्माना लगा सकती है।
इस पत्र में पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से यूएनएससी के प्रस्ताव को सम्मान करने और भारत से अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के कथित उल्लंघन की गतिविधियों को रोकने की मांग की गई है।
|