बॉलीवुड पहुंचकर प्रियंका कमाएंगी 100 करोड़
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की राह पर चलने लगी है। वे इन दिनों सफलता की बुलंदियों पर पहुंच गई है। हाल ही मे उन्होनें अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच की शूटिंग पूरी की की है। वो जल्द ही भारत लौटने वाली है। जानकारी के अनुसार वे भारत लौटकर 40 दिनों में करीब 100 करोड़ रूपये कमाने वाली है।
दरअसल प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग खत्म करके भारत आ रही है। और उनके पास 40 दिनों का काम पहले से ही हैं जिनसे वे करीब 100 करोड़ रूपये कमाएंगी। ये पैसे उन्हे विज्ञापन फिल्मों में एक्टिंग के लिए मिलेंगे। अंग्रेजी वेबसाइट मु्ंबई मिरर के अनुसार उन्हें इन 40 दिनों की शूटिंग के लिए 100 करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रियंका ने हाल ही में एक तसवीर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी कि ’बेवॉच’ की शूटिंग खत्म हो गई है।
प्रिंयका ने बॉलीवुड में अपनी लास्ट मूवी बाजीराव मस्तानी की थी उसके बाद उन्होने किसी भी बॉलीवुड मूवी के लिए हां नहीं कहा है। प्रियंका बॉलीवुड की ऐसी पहली अभिनेत्री होंगी जो ऑफ स्क्रीन 100 करोड़ कमाई करने वाली होंगी।
|