बॉलीवुड कपल्स के रोमांटिक प्रपोजल
किसी भी रिश्ते की शुरुआत एक प्रपोजल से होती है। खासकर जब वो लव रिलेशन हो तब तो उसमें प्रपोजल का इम्पोर्टेंस और भी बढ़ जाता है। हर कपल को अपना प्रपोजल हमेशा याद रहता है इसलिए वो उसे यादगार बनाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। ताकि उनका प्रपोजल यादगार बन सके। अब ऐसे में बॉलीवुड के कपल कैसे पीछे रह सकते हैं? वो भी अपने प्रपोजल को यादगार बनाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उन बॉलीवुड कपल्स के बारे में जिनके प्रपोजल्स काफी रोमांटिक और यादगार रहे। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो बॉलीवुड कपल्स…
अरबाज – मलाइका
जब मलाइका को लगा कि उन्हें उनका मि. परफेक्ट मिल गया है तो उन्होंन एक मिनट की भी देरी नहीं की। पहली बार मलाइका अरबाज के एक फिल्म के सिलसिले में कॉफी शॉप में मिलीं। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया। एक-दूसरे को डेट करने के बाद एक न्यू इयर नाइट के दौरान मलाइका ने अरबाज को प्रपोज कर दिया। मलाइका ने अरबाज से कहा कि ’अब हमें इस रिलेशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहिए। क्या तुम मेरे साथ इस सफर में आना चाहोगे?’ तब अरबाज ने मलाइका को इसके लिए ’हां’ कह दिया। इसके बाद दोनों 1998 में शादी के बंधन में बंधे। फिलहाल दोनों के बीच तलाक की खबरें आ रही हैं।
फरदीन – नताशा
फरदीन और नताशा बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। जब फाइनली फरदीन को लगा कि उन्हें अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस कर देना चाहिए तो इसके लिए उन्होंने एक अलग ही तरीका निकाला। जब ये कपल लंदन से यूएस के लिए फ्लाइट से रवाना हो रहा था तभी फरदीन ने अनाउंसमेंट के जरिए नताशा से अपने प्यार का इजहार किया। भला नताशा उन्हें ’ना’ कैसे कह सकती थीं। नताशा ने फरदीन के सवाल का जवाब ’हां’ में दिया और इसके बाद 2005 में दोनों ने शादी कर ली।
शाहरुख – गौरी
जब गौरी ने शाहरुख को डेट करना शुरु किया तब वे एक टीनएजर थीं। जब शाहरुख गौरी के लिए रिलेशनशिप में ज्यादा पजेसिव होने लगे तो गौरी ने उनसे रिश्ता खत्म कर एक ब्रैक लिया। इसके बाद गौरी शाहरुख को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ मुंबई चली गईं। शाहरुख भी उन्हें ढूंढते हुए मुंबई जा पहुंचे। काफी ढूंढने के बाद गौरी शाहरुख को अपने दोस्तों के साथ बीच पर दिखाई दीं। वहां जब दोनों ने एक-दूसरे को देखा तो दोनों खुद को रोने से नहीं रोक पाए। उसी समय शाहरुख ने गौरी को शादी के लिए प्रपोज किया। इस कपल ने 1991 में शादी की।
अभिषेक – ऐश्वर्या
जब जूनियर बच्चन ऐश्वर्या के साथ ’कुछ न कहो’ की शूटिंग कर रहे थे तब ही वे उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। इसके बाद दोनों की फिल्म गुरु के सैट पर ऐश्वर्या को भी इस बात का एहसास हो गया कि वो अभिषेक से प्यार करती हैं। जब से कपल गुरु के प्रीमियर के दौरान न्यूयॉर्क में था तब होटल के रुम की बालकनी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया। उन्होंने ऐश्वर्या से कहा, ’क्या तुम मुझसे शादी करोगी?’ फिर क्या था ऐश्वर्या ने शादी के लिए ’हां’ कह दिया और 2007 में दोनों ने शादी कर ली।
रितिक – सुजैन
जब रितिक 12 साल के थे वे तब से ही सुजैन को मन ही मन पसंद करते थे। जब एक बार उन्होंने सुजैन को ट्रैफिक सिग्नल पर देखा था तब ही वे उन्हें अपनी वाइफ बनाने का मन बना चुके थे। इसके कुछ साल बाद ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया था। डेटिंग के कुछ साल बाद रितिक ने सुजैन के कॉफी मग में एक खूबसूरत रिंग डाल कर उन्हें प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने 2000 में शादी कर ली। पिछले साल ही दोनों का तलाक हुआ है।
|