भले ही बॉलीवुड स्टार्स स्क्रीन पर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हों लेकिन रियल लाइफ में बॉलीवुड स्टार्स को भी किसी न किसी बात से डर जरुर लगता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड सेलेब्रिटी के ऐसे ही कुछ अजीबो-गरीब फोबिया के बारे में। तो आइए जानते हैं किस चीज से डरते हैं आपके फेवरेट स्टार्स…
कैटरीना कैफ
कैटरीना को टमाटर का फोबिया है। लेकिन हैरान करने वाली बात तो ये है इस डर के बावजूद भी उन्होंने ’जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ में टोमेटीना फेस्टिवल के दौरान टमाटर की होली खेली थी।
अभिषेक बच्चन
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अभिषेक ने अपनी अब तक की लाइफ में फ्रूट्स नहीं खाए हैं। इसकी वजह है कि उन्हें फ्रूट्स से डर लगता है।
अजय देवगन
जनाब को अजीब तरह का ही फोबिया है। अजय ने कभी हाथों से खाना नहीं खाया। वे खाना खाने के लिए हमेशा कांटे, छुरी या चम्मच का इस्तेमाल करते हैं।
आलिया भट्ट
आलिया को अंधेरे से काफी डर लगता है। उन्हें अंधेरे से इतना डर लगता है कि वे सोते वक्त अपने रूम की लाइट भी ऑन ही रखती हैं।
अनुष्का शर्मा
अपनी डेब्यू मूवी ’रब ने बना दी जोड़ी’ में अनुष्का ने भले ही खूब बाइक की सवारी की हो लेकिन रियल लाइफ में उन्हें बाइक की सवारी करने का फोबिया है। वे बाइक पर बैठने से बचती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को मकड़ियों से काफी डर लगता है। वैसे प्रियंका चोपड़ा मानती हैं कि वे काफी हद तक अपने इस डर पर काबू पा चुकी हैं।
रणबीर कपूर
रणबीर को मकड़ियों और कॉक्रोजेस से काफी डर लगता है। वे इन्हें देखते ही चिल्लाने लगते हैं।
सोनम कपूर
फैशन आइकन सोनम कपूर को लिफ्ट में जाने से डर लगता है। इसलिए जब भी वो किसी होटल में रुकती हैं तो एलीवेटर का ही सहारा लेती हैं।
अर्जुन कपूर
बॉलीवुड के गुंडे अर्जुन कपूर को सीलिंग फैन का फोबिया है। उनके इस फोबिया के चलते उनके घर में एक भी सीलिंग फैन नहीं है।
श्रद्धा कपूर
आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर को बिजली के चमकने से काफी डर लगता है। जब भी बारिश के समय बिजली चमकती है तो श्रद्धा घर के किसी कोने में छिप जाती हैं।
करीना कपूर
करीना कपूर को कॉक्रोच के अलावा बाइक से भी डर लगता है। इसलिए वे फिल्में साइन करने से पहले ही तय कर लेती हैं कि फिल्म में बाइक का कोई सीन तो नहीं है।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान को हॉर्स राइडिंग से डर लगता है। यही वजह है कि आज तक अपनी किसी भी मूवी में वो हॉर्स राइडिंग करते हुए नजर नहीं आए।