नोटबंदी ने लगाई सात फेरों में बंदी, अटक गई इस एक्टर की शादी
- - Advertisement - -
मुंबई। नोटबंदी के फैसले से जहां एक तरफ आम जनता परेशान है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के सात फेरों पर बंदी हो गई है। जी हां हम बात कर रहे हैं छोटे परदे के सीरियल ‘मेरी आशिक़ी तुम से ही’ में रणवीर वाघेला का रोल अदा करने वाले शक्ति अरोड़ा की। जो काफी समय से अपनी शादी के अरमान सजा रहे थे, लेकिन 1000 और 500 रूपए के नोट ने उनके सारे सपनों पर पानी फेर दिया।
दरअसल शक्ति अरोड़ा इसी महीने 15 नवंबर को टीवी एक्ट्रेस नेहा सक्सेना के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे। दोनों ने शो ‘तेरे लिए’ में साथ काम किया। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। बात शादी तक पहुंच गई। सारी तैयारियां भी हो गई थी। मगर ऐनवक्त पर सब बदल गया। फिलहाल तो शादी टल गई है लेकिन अब तो ये भी नहीं पता है कि अगली डेट क्या होगी।
शक्ति ने बताया कि, उन्होंने ऑर्गेनाइजर्स, कैटरर्स और दूसरे स्टाफ को एडवांस देने के लिए रुपए निकाल लिए थे। वे कहते हैं, “मैं एडवांस देने लगा तो सभी ने पुराने नोट लेने से इनकार कर दिया। अब इन नोटों को बदलने में लंबा वक्त लगेगा। अब तो मैं भी नहीं जानता कि हमारी शादी कब होगी। हां, इतना तय है कि इस साल तो शादी नहीं हो पाएगी।”
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -