दिल्ली के अस्पताल में एडमिट हुईं सोनिया गांधी
- - Advertisement - -
दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें वायरल फीवर है जिसके इलाज के चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उन्हें एक दिन तक के लिए अस्पताल में रखा जा सकता है।
सोनिया गांधी का इलाज गंगाराम अस्पताल में ही चलता है इसलिए उन्हें यहीं भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी सोनिया अगस्त में वाराणसी में हुए रोड शो के दौरान बीमार हो गई थीं जिसके बाद वे कई सप्ताह तक अस्पताल में एडमिट रहीं। दरअसल रोड शो के दौरान उनके कंधे में फैक्चर हो गया था।
पिछले महीने कांग्रेस कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से सहमति जताई थी कि राहुल गांधी को अब अध्यक्ष पद संभाल लेना चाहिए। मगर इस संबंध में कोई तारीख नहीं बताई गई थी। गौरतलब है कि राहुल 2013 में कांग्रेस उपाध्यक्ष बने थे।
राहुल गांधी इन दिनों नोटबंदी की परेशानी से जूझ रहे लोगों की समस्याओं का मुद्दा उठा रहे हैं। संसद में यह मुद्दा उठाने के साथ वह बैंकों में जाकर लाइन में लगे लोगों से बात भी कर रहे हैं। राहुल समेत पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर साथ है कि नोटबंदी को लेकर सही इंतजाम न होने की वजह से आम लोगों को खासी दिक्कत हो रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में लोग बहुत परेशान हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -