इस गाय की कीमत है 1.7 लाख रूपए, दिन में चार बार देती है दूध
अब तक आपने भैंसों की कीमत तो लाखों में सुनी होगी, लेकिन अब आपको ये जानकर हैरत होगी कि गाय भी लखटकिया हो गई है। इनकी कीमत भी किसी लक्जरी गाडियों से कम नहीं है। हाल ही में हरियाणा के हिसार जिले के सब डिवीजन हांसी के गांव ढाणी कुतुबमीनार निवासी राजू सैनी की गाय 1.70 में बिकी है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस गाय में ऐसा क्या है जो ये लाखों की है। दरअसल, ये गाय अमेरिकन जर्सी नस्ल की है जो रोजाना 54 किलो दूध देती है। इसकी इतना ज्यादा दूध देने की क्षमता के कारण दिन में चार बार इसका दूध दुहना पड़ता है।
- - Advertisement - -
वैसे तो इस गाय के इतना ज्यादा दूध देने की चर्चा गांव में थी, लेकिन धीरे-धीरे गांव के आसपास के लोगों में भी ये बात फैल गई। इस बात से वाकिफ होते हुए हिसार के सूर्य नगर निवासी रामकिशन नेहरा ने जब इस गाय को देखा और इसका दूध नापा तो 54 किलो निकला। ऐसे में उन्होंने इस गाय को मुंह मांगे दाम पर खरीदने का इरादा बना लिया।
राजू सैनी ने बताया वैसे तो वो हर गाय की देखभाल बहुत अच्छे से करते हैं, लेकिन इस गाय की देखभाल ज्यादा करनी पड़ती है। इसे दिन में दो से तीन बार ठंडे पानी से नहलाना पड़ता है। इसके बिस्तर भी अलग तरीके से बनाए जाते हैं। जहां ये बैठती है वहां मैट बिछाकर उस पर बालू मिट्टी डाली जाती है। हरे चारे के अलावा चूरी और बिनौले की खली इसे खिलाई जाती है।
इससे पहले भी हिसार गांव की ही सिंघवा खास की लक्ष्मी नाम की मुर्राह नस्ल की भैस 25 लाख रूपए में बिकी थी। खैर जो भी हो, लेकिन अब भैसों के साथ -साथ अब गाय की कीमत भी लाखों में हो गई है।
- - Advertisement - -