40 से कम उम्र फिर भी देश के 50 सबसे प्रभावशाली युवा हैं ये..
जी क्यू (इंडिया) पत्रिका द्वारा जारी 2017 के 50 सबसे प्रभावशाली युवा भारतीयों में, व्यापार, उद्योग, राजनीति, फैशन, डिजाइन, मीडिया, खान-पान, और खेल के युवा दिग्गजों के साथ ही मनोरंजन जगत से बाहुबली प्रभास और रणवीर कपूर को भी शामिल किया गया है। इन दोनों के अलावा मनोरंजन जगत से राजकुमार राव, राधिका आप्टे, दिलजीत दोसांझ, और रैपर बादशाह को भी शामिल किया गया है।
- - Advertisement - -
अन्य क्षेत्रों से जो प्रभावशाली युवा इस सूचि में शामिल किये गए हैं वो अपने अपने क्षेत्रों में सफलता के झंडे गाड़ चुके हैं और वो नाम हैं, आकाश अंबानी, अलंकृता श्रीवास्तव, अमृता पांडे, नीतेश कृपलानी, अनीत अरोड़ा, प्रभात चौधरी, संजय गर्ग, कनन गिल, वीर दास और जोरावर कालरा।
जीक्यू ने अपनी इस सूची में 40 से कम उम्र के विभिन्न पेशों और पृष्ठभूमि से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को शामिल किया। यह सूची यहां शुक्रवार शाम सार्वजनिक की गई। जीक्यू इंडिया के संपादक चे कुरियन ने कहा कि ‘इस साल हमारी सूची में उन व्यक्तियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने कंपनियां बनाई हैं और अच्छी संपत्ति जुटाई है और इनमें से कोई भी 40 की उम्र से ज्यादा का नहीं है।’
- - Advertisement - -