इस स्वतंत्रता दिवस पर करें इन खास जगहों की यात्रा
इस बार 15 अगस्त हर बार की तरह कुछ अलग और खास होगा। अलग बात ये है कि ये वीकैंड की छुट्टी के बाद ही मतलब इस बार के वीकैंड की छुट्टियां ज्यादा हें। तो इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ आप खास जगहों की यात्रा के लिए जा सकते हैं। जहां पहुंचकर आप देशभक्ति के रंग में सरोबर हो जाएंगे। तो जानिए कौन-कौन सी हैं वो जगह जहां आप स्वतंत्रता दिवस मना सकते हैं।
लाल किला-
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के लाल किले से अच्छी जगह भला कया होगी। सबसे पहले यहां सुबह सुबह झंडा फहराया जाता है। शहीदों को नमन कर रंगारंग कार्यक्रम होता है। प्रधानमंत्री की स्पीच होती है। कई देशभक्ति के कार्यक्रम मन को मोह लेते हैं।
बैरकॉपर बाग , कोलकाता
ये पश्चिम बंगाल में स्थित बाग है जिसे मंगल पांडे के नाम से भी जाना जाता है। इस बाग में अंग्रेजों का विरोध करने वाले कई सैनिकों को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था।
नेताजी भवन-
यहां सुभाष चंद्र बोस को उनके ही घर में उन्हें बंदी बनाकर रखा गया था। नेताजी भवन कोलकाता में स्थित है। ये एक स्मारक, सभागार और संग्रहालय है।
झांसी का किला-
यहां से ही हमारे देश की वीर महिला झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। आज भी हर साल झांसी महोत्सव इस किले में ही मनाया जाता है।
साबरमती आश्रम-
गुजरात के अहमदाबाद में साबरमति नदी के किनारे साबरमति आश्रम का भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका है। सत्याग्रह आंदोलन और दांडी मार्च की शुरूआत यहीं से ही हुई थी।
जलियांवाला बाग-
ये भारत का सबसे बड़ा और दुखद नरसंहार था। जिसे पूरा देश कभी नहीं भूल सकता। यहां पर 13 अप्रैल 1919 को एक सभा चल रही थी, जिसमें जनरल डायर ने गोलियां चलवा दी थीं। इस क्रूर हत्याकांड के निशान यहां आज भी मौजूद हैं।
वाघा बॉर्डर-
पाकिस्तान और भरत के बीच की इकलौती सड़क सीमा है, जहां हर साल 15 अगस्त के दिन लोगों का हुजूम उमड़ता है। यहां पर हिसा लेने के लिए दोनों देश एकदूसरे को बधाई देते हैं। इस दिन यहां लोगों का जश्र देखने लायक होता है।
राजघाट-
यहां महात्मा गांधी की यादों का स्मारक है। इसके साथ ही जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री का स्मारक भी विजय घाट के नाम से यहां है। हर साल आजादी के दिन इन महान व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
इंडिया गेट-
इसका नाम सुनते ही मन में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ती है। यहां स्थित अमर जवान ज्योति जो भारतीय सैनिकों का मंदिर है, जो लोगों में देशप्रेम की भावना को बढ़ा देती है। आपको कई देशभक्ति के नजारे इस दिन इंडिया गेट पर देखने को मिलेंगे।
|