Video: दो महिलाओं ने मिलकर की एक महिला की पिटाई, कैंची से काटे बाल
चीन में अभी कुछ दिनों पहले ही कुछ महिलाओं द्वारा एक महिला को लात-घूंसे मारते हुए एक वीडियों वायरल हुआ था। कहा जा रहा था कि मारने वाली महिला का आरोप था कि वो उसके पति की गर्लफ्रेंड है। इस वीडियों की पूरे सोशल मीडिया पर निंदा हुई थी। कुछ ऐसा ही नजारा एक बार फिर देखने को मिला है। एक अंग्रेजी वेबासाइट के अनुसार चीन के ग्वांग्झू में दो महिला द्वारा एक महिला को बुरी तरह मारा गया जो वीडियों में कैद हो गया।
इस वीडियों में दिखाया गया है कि दो महिला मिलकर एक महिला के बाल पकड़कर उसे मार रही है। उसे कुछ देर मारने के बाद एक महिला अपने पर्स में से कैंची निकालकर उसके कपड़े फाड़ने लगती है। इस तरह के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया में वायरल होते है जिनकी काफी आलोचना होती है। अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक इस औरत को भी शक है कि उसका उसके पति के साथ कोई संबंध है जिसके कारण ये मारपीट उसने की है।
वीडियो-