क्या इंदिरा गांधी ने भी की थी खून की दलाली, वीके ने किया राहुल से सवाल
- - Advertisement - -
विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ‘खून की दलाली’ वाले बयान को घटिया मानसिकता वाला बताया है। राहुल के बयान से भड़के सिंह ने पूछा ’क्या इंदिरा गांधी ने भी भारत-पाक जंग के वक्त 1971 में खून की दलाली की थी? सिंह इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि अगर राहुल ये सोचते हैं कि इस तरह के घटिया बयान देकर वे राजनीति में ऊपर जाएंगे तो ऐसा नहीं है। वे और नीचे ही जाएंगे।’
आजादी के 70 साल बाद तक देश को बांटने का काम किया गया
वीके सिंह ने कहा कि 1857 में अंग्रेजों को जब इस बात का एहसास हो गया कि यदि भारतीय एकजुट हो गए तो उन्हें देश छोड़ना पड़ जाएगा। तब अंग्रेजों ने लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांटने का काम किया। वह सफल हुए और कई वर्षो तक शासन किया। ऐसा ही आजादी मिलने के बाद किया गया। शासन करने के लिए 70 वर्षो तक लोगों को सिर्फ धर्म और जाति के आधार पर बांटने का काम किया गया। इसी के चलते हमें इस पर विचार करना पड़ रहा कि राष्ट्र और राष्ट्रीयता के मायने क्या हैं। बता दें कि सिंह ने ये बात गुरुवार को गोमती नगर स्थित होटल ताज में प्रोग्रेस हारमोनी डेवलपमेंट चैंबर की ओर से राष्ट्रीयता विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -