विराट ने मुंबई में लिया Luxury Flat
इंडियन क्रिकेट टीम के फेमस प्लेयर विराट कोहली ने मुंबई के वर्ली इलाके में एक फ्लैट खरीदा हैं। विराट कोहली ने मुंबई के वर्ली इलाके में 34 करोड़ रूपए का फ्लैट खरीदा है। ये फ्लैट कोहली ने ओमकार रिटेलर्स एंड डेवलपर्स के ओमकार 1973 में खरीदा हैं।
विराट कोहली ने ओमकार 1973 में ये फ्लैट 35वीं मंजिल पर खरीदा हैं। विराट कोहली का ये फ्लैट 7171 स्केयर फुट का है। ये फ्लैट फुल लग्जरी ओर 5 बीएचके है। गौरतलब हैं कि इसी बिल्डिंग के 29 वे फ्लोर पर युवराज सिंह का भी फ्लैट है। युवराज सिंह ने ये फ्लैट 2014 में खरीदा था।
विराट की इस फ्लैट को खरीदने की प्लानिंग काफी पहले से चल रही थी। पिछले साल विराट और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का ओमकार बिल्डर्स के वर्ली ऑफिस से बाहर आते हुए भी देखा गया था। इसके बाद से ही कयास लगाएं जा रहे थे कि ये दोनो वहां फ्लैट देखने ही गए थे।
|