वॉट्सऐप ने लांच किया बेहद काम का फीचर, अपडेट करना होगा ऐप
- - Advertisement - -
वॉट्सऐप यूजर्स के लिए वॉट्सऐप ने खुशखबरी दे दी है। जी हां लंबे इंतजार के बाद एंड्रॉइड और आईफोन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन पर वॉट्सऐप ने वीडियो कॉलिंग का फीचर शुरू कर दिया है। यानी यूजर्स अब वॉइस कॉलिंग के साथ वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। आज यानी मंगलवार को भारत में आप वॉट्सऐप से विडियो कॉलिंग कर पाएंगे। दरअसल दिल्ली में आयोजित एक प्रोग्राम के दौरान वॉट्सऐप ने बताया कि विडियो कॉलिंग सर्विस को भारत में होने वाली कनेक्टिविटी की समस्या को ध्यान में रखते हुए ऑप्टिमाइज किया गया है। आप भी अगर इस फीचर को यूज करना चाहते हैं तो जाने कैसे कर सकते हैं ये काम..
सबसे पहले अपडेट करना होगा ऐप
इस फीचर को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। विडियो कॉलिंग के लिए सबसे पहले आपको अपना वॉट्सऐप को अपडेट करना होगा। नहीं तो आपको विडियो कॉल का फीचर नहीं दिखेगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही आप जिसे विडियो कॉल करना चाहते है उसके पास भी लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए। यह फीचर आईफोन, ऐंड्रॉयड और विंडोज़ ऐप्स पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप भी इस फीचर को यूज करना चाहते हैं तो जाने कैसे कर सकते हैं ये काम..
– वॉट्सऐप अपडेट करने के लिए सबसे पहले Play Store को ओपन करें।
-इसके बाद अब इसके menu में जाकर My Apps and Games पर जाएं।
-यहां आपको ऊपर की तरफ installed all और Beta लिखा हुआ नजर आएगा।
-अब Beta पर जाएं और वॉट्सऐप मैसेंजर को अपडेट करें।
-अपडेट होने के बाद आप जिसे वीडियो कॉल करना चाहते हैं उसे चैट बॉक्स पर जाएं।
-ऊपर की तरफ डायलर पर क्लिक करें। आपको वॉइस और वीडियो के ऑप्शन मिलेंगे।
-वीडियो कॉल पर क्लिक करते ही फ्रंट कैमरा ओपन हो जाएगा और कॉल लग जाएगा।
-दूसरे यूजर्स का वॉट्सऐप अपडेट नहीं है तो couldnt place call का मैसेज आएगा।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -