राहुल की दुल्हनिया बनने का सपना देख रही थी ये महिला, अब हिरासत में
- - Advertisement - -
इलाहाबाद। बैचलर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अभी तक शादी का मन नहीं बनाया है लेकिन उनसे शादी करने के लिए इलाहाबाद की एक महिला जिद पर अड़ी है। दरअसल सोमवार को इलाहाबाद में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती समारोह में राहुल अपनी मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ पहुंचे थे। जहां पहुंची इस महिला ने कहा कि राहुल गांधी ने उससे शादी करने का वादा किया था। महिला के मुताबिक वो कांग्रेस सेवादल में जिला महिला संगठन मंत्री है। पदमा देवी नाम की इस महिला ने आनंद भवन के बाहर काफी देर तक राहुल गांधी से मुलाकात की जिद की तो माहौल गरमा गया। वो राहुल गांधी से मिलकर शादी का प्रस्ताव रखने की जिद पर अड़ी थी।
सपने में आते हैं राहुल
हंगामा करने वाली महिला का आरोप है कि राहुल गांधी अक्सर उसके सपनों में आते हैं और उसे अपनी दुल्हन बनाने का वादा करते हैं। हालांकि महिला के हंगामे और तमाशे के चलते जब सड़क पर अफरा-तफरी मचने लगी तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट
राहुल गांधी से शादी की जिद कर रही इस महिला को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समझाया, फिर पब्लिक ने। दो बार पुलिस ने भी समझा-बुझाकर इसे वापस जाने की नसीहत दी लेकिन चट मंगनी पट ब्याह की जिद पर अड़ी यह महिला अपने कदम वापस खींचने को तैयार नहीं हुई और कांग्रेस की ही दूसरी महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट करने लगी।
राहुल से हो चुकी है मुलाकात
माहिला का दावा है कि वो अमेठी में दो बार राहुल गांधी से मिल चुकी है। महिला के मुताबिक़ तकरीबन 12 साल पहले आसमान से हुई आकाशवाणी में उसे बताया गया कि वह राहुल की दुल्हनिया बनेगी। उससे शादी के बाद ही राहुल की तकदीर बदलेगी और वह देश की कमान संभाल सकेंगे।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -