इस लेडी की उम्र बताने में खा जाएंगे धोखा, ‘उम्र की देवी’ कहते हैं लोग
हो सकता है अभी तक आपने इसकी उम्र को 35 तक आंका हो लेकिन यें भी गलत है। आपको बता दें कि इस लड़की का नाम ल्यूर हसू है। ल्यूर सू की एक बहन है जो एक्ट्रेस है, बहन का नाम शेरॉन हैं जिनकी उम्र 35 साल हैं एक बार ये ल्यूर को एक प्रमोशनल इवेंट में लेकर गई थी जहां उनका परिचय लोगों से करवाया। इसके बाद से लोग इन्हें पहचानने लगे।
साल 2015 अगस्त में ल्यूर ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली जिसमें उन्होंने अपने 40वें जन्मदिन के बारे में बताया। लोगों ने जब ये जाना कि साल 2015 में इनकी उम्र 40 साल है तो वे चौंक गए। उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था कि इतनी यंग दिखने वाली लड़की 40 साल की कैसे हो सकती है।
वैसे अभी जो आप फोटो देख रहे हैं वो ल्यूर के लेटेस्ट फोटोज़ है और इस साल वे 42 की उम्र में लग गई है। अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि कोई 42 साल की उम्र में कोई इतना यंग कैसे दिख सकता है। फोटोज़ में ल्यूर के चेहरे पर न कोई रिंकल है और न ही बुढ़ापे या उम्र ढलने जैसी कोई निशानी है उनका चेहरा बिल्कुल टीनएजर गर्ल जैसा लगता है।
ल्यूर एक इंटीरियर डिजाइनर है और सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। उन्होने बताया कि उनकी खूबसूरती का राज रोज खूब सारा पानी पीना और सब्ज़िया खाना है। उन्होंने बताया कि उन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए अभी तक कोई भी सर्जरी नहीं करवाई है। वो नेचुरली ही खूबसूरत है।
ल्यूर के सोशल मीडिया पर कई चाहने वाले है। सोशल मीडिया पर उनके फोटोज़ और सेल्फी आते ही वायरल हो जाती है। उनके इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज़्यादा फॉलोवर्स है। वहीं फेसबुक पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 3 लाख से ज़्यादा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें उम्र की देवी कहते हैं।
- - Advertisement - -