नौकरीपेशा महिलाओं के लिए ज़ांबिया ने बनाया एक ख़ास नियम
- - Advertisement - -
अफ्रीकी देश ज़ांबिया भले ही विकास के मामले में अभी भी पिछड़ा हो लेकिन फिर भी उसने महिलाओं के लिए एक ख़ास नियम बनाया है। ज़ांबिया ने तय किया है कि अब हर महीने महिलाएं पीरियड्स होने पर एक दिन की छुट्टी ले सकेंगी। अगर महिलाओं को पीरियड्स नहीं भी हो रहे लेकिन यदि वह बीमार महसूस कर रही हैं तो भी वह एक दिन की छुट्टी ले सकती हैं। नियम के मुताबिक, यदि बॉस छुट्टी इस नियम को नहीं मानता है और छुट्टी देने से मना करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। महिलाओं को दी जाने वाली इस छुट्टी को मदर्स डे कहा जाएगा।
बता दें कि अफ्रीकी देशों में पीरियड्स पर चर्चा करना आज भी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। हालांकि ज़ांबिया ने इन देशों से आगे निकलकर अलग पहचान बनाई है। वैसे ज़ांबिया से पहले पूर्वी एशिया के कई हिस्सों में इस तरह की पहल कर चुके हैं।
चीन के शांशी, हुबैय और निंग्ज़ा प्रांत में भी अब महिलाओं को पीरियड्स के दौरान छुट्टी लेने का अधिकार है। जापान में भी साल 1947 से ऐसा कानून है। इंडोनेशिया, साउथ कोरिया और ताइवान में भी महिलाएं पीरियड्स में ऑफ़ ले सकती हैं।
छुट्टी का ग़लत फायदा उठाने वाली महिलाओं को मिलेगी ये सजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज़ांबिया के मंत्रियों ने यह भी साफ कर दिया है कि महिलाएं इस छुट्टी का ग़लत फायदा नहीं उठा सकतीं। देश के श्रम मंत्री के अनुसार, अगर महिलाएं शहर में ही हैं लेकिन शॉपिंग करते पकड़ी गईं या फिर डिस्को में तो उन्हें नौकरी से निकाला जा सकता है।
- - Advertisement - -