पंजाब में 12747 पदों पर होगी भर्तियां
पंजाब राज्य में विभिन्न कैडरों के 12,747 अतिरिक्त पदों को भरने की मंजुरी पंजाब की कैबिनेट ने दे दी है। आपको बता दे कि यह फैसला मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। साथ ही कैबिनेट ने पंजाब सिविल सचिवालय में अपर सचिव के आठ अतिरिक्त पद और अधीक्षक का एक पद बनाने को भी मंजूरी दे दी।
इन विभागों में भर्ती
जिन पदों पर भर्ती की जाना है वे इस प्रकार हैः गृह मामलों एवं न्याय, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, सिंचाई, सहयोग, योजना और तकनीकी शिक्षा तथा औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग। ये पद समूह ए, बी, सी और डी श्रेणी के कैडर के हैं।
|