तुर्कीः सैनिकों से भरी बस में ब्लास्ट,13 की मौत 48 घायल
- - Advertisement - -
इस्तांबुल। तुर्की में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। दरअसल तुर्की के केजेरी शहर में एक सार्वजानिक परिवहन की बस के करीब एक कार बम विस्फोट में आज यानी शनिवार को 13 सैनिकों की मौत हो गई है। इस विस्फोट में 48 सैनिक घायल भी हुए हैं। घायलों का अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। खबरों के अनुसार ये बस ड्यूटी करने के बाद सैनिकों को लेकर जा रही थी। धमाक एक यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर हुआ है।
तुर्की में एक हफ्ते पहले ही इस्तांबुल में एक धमाका हुआ था। जिसमें 44 लोग मारे गए थे। इस विस्फोट में 29 की मौत और 166 लोगों के घायल होने की खबर थी। इस धमाके में कुर्दिश विद्रोहियों के शामिल होने की बात सामने आई थी। 2016 में तुर्की में कई धमाके हुए हैं।
- - Advertisement - -