प्रेगनेंट हैं बिपाशा, जल्द पापा बनेंगे करण
मुंबई। इस साल बॉलीवुड सेलेब्स एक के बाद एक गुड न्यूज दे रहे है। हाल ही एक्टर शहीद कपूर पापा बने है। उनके बाद बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर के घर में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस सबके साथ खबर है कि इसी साल शादी के बंधन में बंधें बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर के घर में जल्द किलकारियां गूंजेनी वाली है। हालांकि अभी तक दोनों की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
दरअसल हाल ही में कुछ लोगों ने बिपाशा और करण को डॉक्टर के यहां जाते हुए देखा गया है। तभी से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि बिपाशा और करण अपने परिवार को आगे बढ़ाने के विचार में हैं। पिछले कुछ दिनों पहले खबर आई थी बिपाशा और करण के बीच मनमुटाव हो गया है। कहा जा रहा था कि बिपाशा करण को कुछ ज्यादा ही दबा कर रखती हैं जिस कारण उनके रिश्ते में खटास आ रही थी। लेकिन अब बेबी प्लान की खबर ने उनकी मनमुटाव की खबर पर मुहर लग गई है।
बिपाशा और करण ने 2015 में प्रदर्शित ‘फिल्म ’अलोन’ में साथ काम किया था। यह फिल्म तो फ्लॉप हो गई, लेकिन असल जिंदगी में उनकी जोड़ी हिट हो गई। आपको बता दें कि 30 अप्रैल 2016 को हुई इनकी शादी में बच्चन फैमिली से लेकर शाहरुख और सलमान सहित कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने शिरकत की थी। शादी में बिपाशा के एक्स ब्वॉयफ्रैंड डिनो भी नजर आए थे।