इस एक्ट्रेस को पहचान नहीं पाएंगे आप
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। फिल्म ’सौदागर’ से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली बॉलीवुड की सबसे स्वीट एक्ट्रेस में शुमार मनीषा कोइराला काफी समय से लाइम लाइट से गायब थीं। लेकिन अब वो फिर से सुर्खियों में छा गई हैं।
इन दिनों मनीषा थाईलैंड में दोस्तों के साथ वैकेशन एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। लेकिन खास बात तो ये है कि मनीषा को इन फोटोज में पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।
कुछ साल पहले मनीषा को शराब और सिगरेट की लत लग गई थी। जिसके चलते उन्हें ओवरियन कैंसर हो गया था। इस बीमारी के चलते वो लाइम लाइट से दूर हो गई थीं। कैंसर का पता चलने के बार वो अमेरिका चली गईं और अपना इलाज करवाया। साल 2013 में मनीषा का कैंसर पूरी तरह से ठीक हो गया।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -