ये हैं 2016 में डेब्यू करने वाले यंगस्टर्स, कुछ रहे हिट तो कुछ फ्लॉप
- - Advertisement - -
हर साल बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई यंगस्टर्स डेब्यू करते हैं। वैसे ही इस साल भी बॉलीवुड में कई यंगस्टर्स ने कदम रखा है और अपना नाम रोशन किया। किसी को एक ही पल में बड़े बैनर की फिल्मों में काम करने का मौका मिला तो किसी को अपना अनुभव दिखाने का छोटा-मोटा मौका भी नहीं मिल पाया। साथ ही कुछ ऐसे भी यंगस्टर्स है जिन्होंने कदम रखा तो जरूर पर उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली जितनी उम्मीद थी। उम्मीद है कि 2017 में और भी नए यंगस्टर्स स्टार बॉलीवुड में डेब्यू करे और उनकी मेहनत रंग लाए। आज हमको आपको बताने जा रहे है ऐसे ही यंगस्टर्स के बारे में जिन्होंने 2016 बॉलीवुड में डेब्यू किया…
हर्षवर्धन कपूर
बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया यानी अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने इस साल फेमस डायरेक्टर ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि मिर्जिया बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। इसी फिल्म में सयामी खेर ने भी डेब्यू किया। सयामी शबाना आज़मी की भतीजी हैं। सयामी की मां उत्तरा म्हात्रे खेर 1980 की मिस इंडिया थीं और सयामी की नानी उषा किरण अपनी दौर की अदाकारा रही हैं।
सायशा सहगल
सायेशा सहगल ने भी इसी साल फ़िल्म ‘शिवाय’ से अपना बॉलीवुड का सफ़र शुरू किया। अजय देवगन जैसे बड़े अभिनेता के साथ उन्हीं के निर्देशन में काम करने का मौक़ा सायेशा को मिला। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया है। आपको बता दें, सायेशा दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो की भतीजी हैं।
शेखर रवजियानी
साल 2016 की शुरुआत में रिलीज हुई सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ’नीरजा’ में गायक-संगीतकार शेखर रवजियानी पहली बार अभिनय करते हुए नजए आए। फॉक्स स्टार स्टूडियोज और ब्लिंग अनप्लग्ड द्वारा निर्मित नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित फिल्म में सोनम कपूर नीरजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नीरजा ने विमान अपहरण के दौरान अन्य लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी थी। फिल्म में शेखर के अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।
श्रिया पिलगांवकर
बॉलीवुड एक्टर सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी श्रिया पिलगांवकर ने इसी साल फ़िल्म ‘फैन’ से बॉलीवुड में कदम रखा। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फ़िल्म में किंग खान यानी शाहरुख़ दोहरी भूमिका में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन श्रिया की एक्टिंग को फैंन ने बेहद पसंद किया।
दिशा पटानी
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने भी इसी साल बॉलीवुड में कदम रखा। दिशा ने टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी : द अन्टोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में दिशा ने महेंद्र सिंह धोनी की पूर्व गर्लफ्रेंड का रोल प्ले कर किया। दिशा की एक्टिंग को फैंन ने बेहद पसंद किया।
आगे की स्लाइड्स में देखें- 2016 में और किसने किया धमाकेदार डेब्यू…
- - Advertisement - -