रणवीर से मिलने पेरिस जाएंगी दीपिका
रणवीर सिंह इस समय अपनी फिल्म ’बेफिक्रे’ की शूटिंग के लिए पेरिस में हैं। फिल्म के पहले पोस्टर में रणवीर और वाणी किस करते नजर आ रहे हैं। इस जोरदार किस के बाद एक ऐसी खबर आई है कि दीपिका ने अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के बीच में ही पेरिस के लिए उड़ान भर दी है।
रणवीर और वाणी के एक-दो नहीं बल्कि 23 किस ’बेफिक्रे’ में हैं। यहां तक तो ठीक था लेकिन अब पता चला है कि वो फिल्म में न्यूड भी होंगे। यानी रणवीर फिल्म में बिना कपड़ों के भी नजर आएंगे।
एक तरफ रणवीर पेरिस में शूटिंग कर रहे हैं। दीपिका हॉलीवुड की अपनी फिल्म में व्यस्त हैं। दोनों काफी दिन से एक-दूसरे से दूर हैं। वहीं रणवीर के किस की खबर भी दीपिका तक पहुंच रही है।
ऐसे में रणवीर से मिलने की दीपिका ने ठान ली है। एक खबर के अनुसार, दीपिका पहले भारत आने वाली थीं लेकिन अब न्होंने अपना इरादा बदल दिया है। अब वो पहले पेरिस जाएंगी और रणवीर से मिलेंगी।
इस समय व्यस्त चल रहे रणवीर से मिलने दीपिका जाएंगी तो उनके किसिंग सीन को लेकर बात होगी या नहीं इस पर तो कुछ कहा नहीं जा सकता। वैसे भी दोनों काफी प्रोफेशनल हैं इस तरह की बातों को दिल पर नहीं लेते। वैसे दीपिका इस तरह से रणवीर का बदला भी चुकाएंगी।
आपको बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह वेलेंटाइन डे पर दीपिका से मिलने के लिए उनके हॉलीवुड फिल्म के सेट पर पहुंच गए थे। लेकिन अब दीपिका उनकी फिल्म ’बेफिक्रे’ के सेट पर जाने वाली हैं।
|