विराट से लेकर सचिन तक क्रिकेटरों के है ये बिजनेस
- - Advertisement - -
भारतीय टीम के क्रिकेटर मैदान पर तो अपना हुनर दिखा ही रहे है साथ ही वे बिजनेस की दुनिया में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इंडियन क्रिकेटर्स अपना ध्यान सिर्फ खेल पर ही नहीं रखते बल्कि अपनी लाइफ को सही ढर्रे पर खड़ा करने के लिए बिजनेस में भी हाथ आजमाते है। पिछले सालों में कई भारतीय क्रिकेटरों ने व्यापार के क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। भारतीय टीम के कुछ दिग्गज क्रिकेटरों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिनका क्रिकेट मैदान के बाहर एक बड़ा व्यवसाय है।
1) विराट कोहली- विराट कोहली जितना फेमस क्रिकेट को लेकर है उतना ही फेमस वे बिजनेस की फील्ड में भी है। विराट ने हाल ही में एक फुटबॉल टीम एफसी गोवा खरीदी है। जिसके वह सह-मालिक है। इसके अलावा विराट ने एक फैशन ब्रांड भी लांच किया था जिसका नाम WROGN है। यह ब्रांड मैन्स कैज़ुअल कपड़े तैयार करता है। कोहली ने एक जिम चेन में 90 करोड़ रूपयें का निवेश किया था जिसका नाम CHISEL है। कोहली International Premier Tennis League की फ्रेंचाइजी ली थी।
2) महेंद्र सिंह धोनी- इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान धोनी भी व्यावसाय की दुनिया में हाथ आजमा चुके है। धोनी रांची के हॉकी क्लब रांची रेज़ के सह-मालिक है। धोनी अभिषेक बच्चन व विता दानी के साथ चेन्नई के फुटबॉल क्लब चेन्नइयन के सह-मालिक हैं। धोनी ने कुछ सालों पहले SportsFit World Pvt Ltd नाम की कंपनी लॉन्च की थी।
3) युवराज सिंह- इंडियन टीम के धुआंधार बल्लेबाज हाल ही में टीम से बाहर हुए है लेकिन बिजनेस की दुनिया मे वे काफी माहिर हैं। युवराज ने एक इंटरनेट कंपनी ‘यूवीकैन’ में 10 मिलियन डॉलर निवेश किए हैं। इसके अलावा हाल ही में युवराज ने अमेरिकन बर्गर कंपनी चेन कार्ल्स जूनियर में निवेश किया है। हाल ही में इस कंपनी ने भारत में अपना पहला स्टोर भी खोला है।
4) रॉबिन उथप्पा- इंडियन क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा भी बिजनेस की दुनिया में अपना हाथ आजमा चुके हैं इनका बैंगलुरू में फूडवेंचर आईटिफिन चलता हैं। इसे उथप्पा ने साल 2013 में लॉन्च किया था। आईटिफिन के मील बॉक्स में चावल, रोटी, दाल, सलाद और वेजीटीरियन व नॉन वेजीटीरियन खाना होता है। इस टिफिन की कीमत 2,000 रुपए प्रति महीना है। उथप्पा अपने टिफिन सेंटर को पूरे भारत में फैलाना चाहते हैं।
5) अनिल कुंबले- क्रिकेट से सन्यास ले चुके अनिल कुंबले बिजनेस में अपना हाथ आजमा चुके है। कुंबले एक स्पोर्टस कंपनी TENVIC के सह-मालिक है। यह स्पोर्ट्स कंपनी खिलाड़ियों को प्रोफेशनल स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग देती है। कुंबले के साथ इस कंपनी के सह-मालिक वसंत भारद्वाज हैं। वसंत पूर्व टेबिल टेनिस खिलाड़ी हैं।
6) सौरव गांगुली- सौरव गांगुली को क्रिकेट फील्ड पर दादा कहा जाता था। वे बिजनेस की दुनिया में भी माहिर हैं। सन्यास लेने के बाद उन्होने कई बिजनेस में हाथ आजमाया। गांगुली नए क्रिकेटरों के लिए एक क्रिकेट कोचिंग सेंटर चलाते हैं साथ ही वे आईपीएल व अन्य टूर्नामेंट के दौरान टीवी शोज में एंकरिंग करते भी नजर आते हैं। गांगुली ने पिछली साल शिक्षा के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया और उन्होंने इस क्रम में कोलकाता के आईआईएम से कुछ ग्रेजुएट्स को हायर भी किया था।
7) सचिन तेंदुलकर- इंडिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से सन्यास लिया हैं पर वे बिजनेस की दुनिया में हाथ आजमा रहे हैं। सचिन ने पिछले साल ही एक ऑनलाइन ट्रेवल एजेंसी में musafir.com में इन्वेस्ट किया था। इसके अलावा उनकी हिस्सेदारी सेलीब्रिटी मर्चेंडाइज व ब्रांड एक्सटेंसन फर्म Universal Collectabillia Pvt Ltd में भी है। इसके अलावा सचिन की खेल सेमुलेशन कंपनी Smaaash Entertainment में 18 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
- - Advertisement - -