सचिन रमेश तेंदुलकर – क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर मात्र 10वीं पास हैं। छोटी-सी उम्र में मैदान में उतरने वाले सचिन ने हालांकि क्रिकेट के सभी फार्मेट से सन्यास ले लिया है लेकिन आज भी उनके काफी फैंस हैं।
युवराज सिंह – युवराज सिंह हमारे युवी के हिस्से में 20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 बॉल में 6 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने वाले युवराज सिंह भी सिर्फ 12वीं तक ही पढ़े हैं। आपको बताते दे कि 20.20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी युवराज के नाम पर हैं।
वीरेंद्र सहवाग- वीरू के नाम से लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग आज-कल हरियाणवी कमेंट्री को लेकर चर्चा में रहते हैं। वीरू जितने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है शायद ही कोई और भारतीय क्रिकेटर इतना एक्टिव रहते हैं बता दे कि वीरू जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है।
-लखन सेन