इस क्रिकेटर के घर आया बेबी ब्वॉय
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर के घर बेबी ब्वॉय आया है। जी हां दिग्गज क्रिकेटर शोएब अख्तर पापा बन गए हैं। उनकी वाइफ ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। इस बात की जानकारी खुद शोएब ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। इतना ही नहीं इसके साथ ही शोएब ने एक फोटो शेयर की है जिसमें शोएब बेटे को गोद में लिए हुए बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
शोएब ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किया। अख्तर ने लिखा, ‘मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं और बेगम बेबी ब्वॉय के पेरेंट्स बन गए हैं। क्या फीलिंग है… अल्लाह का शुक्रिया।’ उन्होंने एक और ट्वीट किया, ‘दोनों मां और बच्चा ठीक हैं। एक जिंदगी को इस दुनिया में लाना सबसे बड़ा चमत्कार है। रावलपिंडी एक्सप्रेस अब एक प्राउड पापा है।’
शोएब और रूबाब 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। वैसे तो शोएब अपनी वाइफ और फैमिली को मीडिया से हमेशा दूर रखते हैं। शोएब ने पाकिस्तान की आरे से 46 टेस्ट में 178 और 163 वनडे इंटरनेशनल में 247 विकेट लिए हैं। शोएब और कॉन्ट्रोवर्सी का पुराना नाता रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से शोएब कमेंटेटर बन चुके हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -