नोटबंदी पर 3 बड़े ऐलान, शुक्रवार से नोट बदलने की लिमिट 2000
- - Advertisement - -
नई दिल्ली। नोटबंदी का आज यानी गुरुवार को नौवां दिन है। इसके साथ ही आज इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेटरी शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार के नए फैसलों की जानकारी दी। जी हां किसानों के अलावा उन परिवारों को छूट दी गई है जिनके यहां शादी है। लेकिन पहले जो 4500 रूपए बदले जा रहे थे वो अब कल से यानी शुक्रवार से 2000 रूपए के पुराने नोट ही बदल सकेंगे। ये अहम फैसले निम्नलिखित हैं।
1-’खाद-बीज के लिए किसान हर हफ्ते 25 हजार रुपए निकाल सकते हैं। इस तरह मंडी कारोबारियों को राहत दी गई है। वो भी हफ्ते में 50000 रुपये की निकासी कर पाएंगे।
2-जिन परिवारों में शादी है वो ढाई लाख तक निकाल सकते हैं। पैसे निकालते वक्त शादी का कार्ड दिखाना होगा।
3- बैंक से अब शुक्रवार से 2 हजार रुपए के पुराने नोट ही बदले जा सकेंगे।’ बता दें कि अभी तक बैंक से 4500 रुपए पुराने नोट बदले जा रहे थे।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -