जवानी के दिनों में जयललिता को दिल दे बैठे थे काटजू
- - Advertisement - -
अपने जवानी के दिनों में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चैयरमेन मार्कंडेय काटजू तमिलनाडू की सीएम जयललिता को दिल दे बैठे थे। इस बात का ख़ुलासा किसी और ने नहीं बल्कि ख़ुद काटजू ने किया हैं। काटजू ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। काटजू ने आगे ये भी कहा कि इस बात की जानकारी जयललिता को नहीं थी।
इसके अलावा काटजू ने अपने ट्वीट में जयललिता के विरोधियों पर निशाना भी साधा है। काटजू ने कहा कि जयललिता जल्द ठीक होंगी। वो एक शेरनी हैं, और उनके विरोधी लंगूर। बता दें कि इस समय जयललिता की तबीयत ठीक नहीं है और वह बीते सात दिनों से चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती है।
- - Advertisement - -
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करे...