22 जून को एक साथ ISRO भेजेगा 20 सेटेलाइट
अंतरिक्ष के क्षेत्र मे भारत काफी तरक्की कर रहा है। जिसमें इसरो का योगदान काफी महत्वपूर्ण है। इस बार इसरो कुछ बड़ा कर दिखाने वाला हैं। इसरों की जानकारी के अनुसार इसरो जल्द ही एक पीएसएलवी से 20 सेटेलाइट लांच करने वाला हैं। इसरो का यह प्रक्षेपण 22 जून को सुबह 9.25 पर किया जाएगा।
इसरो जल्द ही 20 सेटेलाइट एक साथ लांच करने जा रहा हैं। इसरो की जानकारी के अनुसार 22 जून को सुबह 9.25 मिनिट पर श्रीहरिकोटा आंध्रप्रदेश से एक पीएसएलवी एक साथ 20 सेटेलाइट लेकर रवाना होगा। इस मिशन को पूरा करने में लगभगन 26 मिनिट लगेंगे।
इस मिशन में 20 सेटेलाइट भेजने के लिए पीएसएलवी सी34 का उपयोग किया जाएगा। इसमें दो भारतीय सेटेलाइट तथा 19 अन्य देशों की सेटेलाइट होंगी। पीएसएलवी सी34 में भारत का अर्थ ऑबर्जवेशन स्पेसक्राफ्ट कार्टोसेट-2 भेजा जाएगा। जिसका वजन 725.5 किग्रा हैं। बाकी सेटेलाइट का वजन 560 किग्रा के लगभग है।
इस पीएसएलवी सीए34 में भारत के अलावा यूएस, कनाडा, जर्मनी और इंडोनेशिया के सेटेलाइट होंगे। इनमें भारत के दो सेटेलाइट शामिल हैं।
इससे पहले स्पेस एजेंसी 2008 में 10 सेटेलाइट को एक साथ अंतरिक्ष में भेज चुकी है।