ब्वॉयफ्रेंड के साथ मुंबई लौटी मल्लिका
नई दिल्ली। बॉलीवुड की बोल्ड एक्टेस मल्लिका शेरावत लंबे समय से बॉलीवुड से गायब हैं। मगर उनके फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां मल्लिका एक बार फिर मुंबई लौट आई हैं। लेकिन खास बात तो ये है कि मल्लिका अकेले नहीं बल्कि अपने फ्रेंच ब्वॉयफ्रेंड के साथ मुंबई लौटी हैं। इससे साफ है कि मल्लिका इस बार ज्यादा समय तक मुंबई में रहेंगी।
इन सबके साथ ही मल्लिका ने रविवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो फैन्स को फिटनेस मंत्र देते हुए दिख रही हैं। यह पहला मौका नहीं है जब मल्लिका ने इस तरह का कोई वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि मल्लिका का नाम भी उन सितारों में शुमार हैं जो सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ लगातार पर्सनल और प्रोफेशनल बातें शेयर करते हैं।
मल्लिका ने आने के बाद से ही फिल्ममेकर्स और पुराने दोस्तों के साथ मिलना-जुलना शुरू कर दिया है। मल्लिका वापस आते ही नए असाइनमेंट्स की शुरुआत करने की कोशिशों में लगी हैं। फिलहाल अभी उन्होंने इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की है।मल्लिका को आखिरी बार फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ में देखा गया था। फिल्म में मल्लिका के साथ ओम पुरी, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
Sunday morning workout, killing those abs!#fitness#gym#fitgirl#health #sundaymorning pic.twitter.com/erNhpetnpG
— Mallika Sherawat (@mallikasherawat) November 6, 2016