नोटबंदी पर ममता-केजरी का विरोध, कहा जनता सब्जी नहीं एटीएम और डायमंड खाएगी
- - Advertisement - -
नोटबंदी को लेकर जहां आम जनता परेशान होकर भी खुश हैं वहीं दूसरी ओर देश की राजनीतिक पार्टियां पीएम मोदी के इस फैसले का विरोध जाहिर कर रहे है। हर नेता अपने अंदाज़ में अपना विरोध जाहिर कर रहा है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी अपने तरीके से विरोध जाहिर कर रहे है।
एटीएम और डायमंड खाएंगे क्या?
नोटबंदी के ख़िलाफ अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी ने दिल्ली में रैली की। ममताबनर्जी ने कहा- लोगों को सब्जी और खाने-पीने की चीजें नहीं मिलेंगी तो क्या वो एटीएम और डायमंड खाएंगे। केजरीवाल ने कहा, पहले एक कमरे में 100 करोड़ आ जाते थे, अब 200 करोड़ रख सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि शराब कारोबारी विजय माल्या को मोदी ने लंदन भगा दिया।
मै रोज दिल्ली नहीं आ सकती
ममता बनर्जी प. बंगाल की सीएम है, दिल्ली में आयोजित इस रैली में ममता ने कहा कि ‘‘मैं रोज दिल्ली में नहीं आ सकती, तभी आती हूं जब जरूरत होती है। मुझे भी स्टेट संभालना है। मैंने देखा कि फाइनेंनशियल क्राइसिस हो गया तो मैंने प्रेसिडेंट को मेमोरेंडम देना जरूरी समझा, संसद में भी विरोध कर रहे हैं।’’
विदेशों से निकाले कालाधन
ममता ने आगे कहा कि अगर ब्लैकमनी के ख़िलाफ कार्यवाही करना ही है तो विदेशों में जमा पैसे लेकर आओ। वहां अमीरों का पैसा जमा हैं घर-घर में शोर है, हर आदमी रो रहा है। लोगों को सब्जी और खाने पीने की चीजें नहीं मिलेगीं तो क्या वे डायमंड और एटीएम खाएंगे। परसों कहा था कि 4500 बदले जा सकते हैं आज 2000 बोल रहे हैं। काली स्याही लगाई जा रही है, क्या सारे देशवासियों को बेइमान समझ रखा है।’’
एक दिन देकर मांगे 50 दिन
ममता ने इस रैली में मोदी के इस फैसले का तीखा विरोध किया। उन्होंने आम जनता की परेशानी का हवाला देते हुए कहा कि ‘‘पीएम कहते हैं मुझे 50 दिन दो और फिर देखना। अरे पहले लोगों को एक दिन दे दो उसके बाद 50 दिन मांगो। आने वाले दिनों में देश देखेगा जनता हंसेगी और मोदी जाएंगे।
देश के लिए जान की बाजी लगा देंगेः केजरीवाल
इस रैली में मोदी के फैसले से गुस्साए केजरीवाल ने अपना विरोध जाहिर करते हुए कहा कि ‘‘मोदीजी आप कालेधन के लिए घोटाले करा देंगे तो हम इसे खत्म करने के लिए जान की बाजी लगा देंगे। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन किया था, रॉबर्ट वाड्रा के कागज हमने लोगों के सामने रखा। अगर आप देशभक्ति की आड़ में घोटाला करोगे तो हम देश के लिए जान की बाजी लगा देंगे।’’
माल्या को मोदी ने लंदन भगाया
# केजरीवाल ने इस रैली में विजय माल्या के देश छोड़कर भागने पर कहा कि ‘‘विजय माल्या दारू बनाने का काम करता है। बूढ़ा हो गया लेकिन लड़कियों के साथ घूमता है। 8 हजार करोड़ लोन लिया, मोदीजी ने उसे हवाई जहाज में बैठाकर लंदन भगा दिया।
# एक इनकम टैक्स के बड़े अफसर ने मुझे बिड़ला ग्रुप पर रेड के कागज दिए थे। इसमें लिखा है गुजरात के सीएम को 25 करोड़ देने हैं-12 डन। अखबारों में छपा है कि सहारा के यहां रेड में मिले एक कागज में मोदीजी का नाम लिखा था।’’
# केजरीवाल ने कहा, ’’कहीं अडाणी-अंबानी लाइन में खड़े हैं, क्या उनके घर में होम डिलीवरी हो रही है। पुराने नोटों की जगह उनके घर नए नोट पहुंचाए जा रहे हैं।’’
देश का सबसे बड़ा घोटाला
केजरीवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ’’ये देश का सबसे बड़ा घोटाला है, बैंको ने कारोबारियों को 8 लाख करोड़ कर्ज दिया, सीबीआई रिपोर्ट कहती है कि ये लोग 8 लाख करोड़ डकार गए, बैंक खाली हो गए। मोदीजी ने 1 लाख 14 हजार करोड़ कर्ज माफ कर दिया। जनता को क्या मिलेगा इससे, ठन-ठन गोपाल।’’
कर्नाटक में बीजेपी नेता जनार्दन रेड्डी की बेटी की शादी के लिए 2-2 हजार के नए नोटों की गड्डियां मिलीं। इसमें 500 करोड़ खर्च हुए। आम आदमी को शादी के लिए 2.5 लाख दे रहे हैं। क्या इतने में शादियां होती हैं। जेटली ने बेटी की शादी में कितना खर्च किया।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -