अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है दुनिया के ये चर्च
- - Advertisement - -
जैसे कि भारत में होली, दिवाली और ईद, वैसे ही दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जो हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। ईसाई धर्म के अनुसार, इसी दिन प्रभु यीशु (ईसा मसीह) का जन्म हुआ था। क्रिसमस पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों के चर्चों में इस समय जबर्दस्त रौनक देखने को मिलती है। ये चर्च जितने अपने चमत्कारों के लिए फेमस हैं, उतने ही अपनी खूबसूरती के लिए भी जाने जाते हैं। क्रिसमस के अवसर पर हम आपको रूबरू कराने जा रहे है वर्ल्ड के फेमस और ब्यूटीफुल चर्च के बारे में जिसका सेलिब्रेशन है एक बार जरूरत देखने लायक…
Sagrada Familia, (Barcelona, Spain)
अंटोनी गउड़ी नाम की कैटलन वास्तुकला में बना ये चर्च स्पेन के सबसे बड़े कैथोलिक चर्चों में से एक है। इस चर्च का निर्माण कार्य वर्ष 1882 में शुरू किया गया था। चांदनी रात में ऐसा लगता है कि बच्चों को उपहार देने संता आ ही गए हों। 7 नवंबर 2010 को इसे पूरी तरह ओपन कर दिया गया। यह चर्च इतना सुंदर और आकर्षक है कि इसे यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया गया है।
Saint Basil’s Cathedral, (Moscow, Russia)
यह चर्च मास्को की रेड स्क्वेयर नाम की जगह पर है। इस चर्च का निर्माण 1555 से लेकर 1561 के समय में किया गया था। यह मास्को की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह इतना सुंदर है कि इसे भी यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में गिना जाता है।
Notre Dame de Paris, (Paris, France)
सबसे खूबसूरत चर्चों में से एक है नोट्रे डेम कैथेड्रल चर्च। यहां कि सुंदरता को चार चांद लगाते है इसकी नक्काशी की हुई दीवारें, नाटकीय टावरों, शिखर, कांच और प्रस्तरप्रतिमा। इस चर्च को पेरिस का दिल भी कहा जाता है।
St. Peter’s Basilica, (Rome, Italy)
रोम के इस चर्च का निर्माण वर्ष 1506 से 1615 के बीच किया गया था। यह दुनिया के सबसे विशाल चर्चों में से एक माना जाता है। जमीन तल से इस चर्च की ऊंचाई लगभग 136 मी. है। इसे रोम की सबसे प्रसिद्ध जगह माना जाता है और रोम और इटली की सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगह भी यहीं मानी जाती है।
Westminster Abbey, (London, England)
वेस्टमिंस्टर एब्बे लंदन की सबसे खास और प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह चर्च यहां के प्रसिद्ध वेस्टमिंस्टर पैलेस के पास ही स्थित है। यह यूनाइटेड किंगडम में सबसे उल्लेखनीय धार्मिक इमारतों में से एक है। इसे यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों में शामिल किया गया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें और भी खूबसूरत चर्च…
- - Advertisement - -