पाक के क्वेटा हॉस्पिटल में हुआ सुसाइड अटैक, 30 लोगों की मौत
- - Advertisement - -
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के क्वेटा शहर मे सिविल हॉस्पिटल में सोमवार को हुए एक सुसाइड अटैक में 30 लोगों की मौत हो गई। घटना में 35 लोग घायल हो गए हैं जिनमें ज्यादातर वकील और जर्नलिस्ट मौजूद थे। ये लोग बलूचिस्तान बार एसोसिएशन के पूर्व प्रेसिडेंट एडवोकेट बिलाल अनवर को देखने पहुंचे थे। जिनकी कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर फायरिंग की आवाज भी सुनी गई।
पुलिस ने की एमरजेंसी घोषित
पुलिस ने अटैक होने के बाद हॉस्पिटल को घेर लिया हैं और सभी हॉस्पिटल में इमरजेंसी घोषित कर दी है। एक पुलिस अफसर ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि सोमवार को मेंगल चौक पर एडवोकेट अनवर की कार पर हमलावरों ने फायरिंग की थी। अनवर को गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
बलूचिस्तान प्रॉविन्स के होम मिनिस्टर सरफराज बुग्ती ने बताया कि यह सुसाइड ब्लास्ट हो सकता है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ब्लास्ट में मारे गए लोगों में पाकिस्तान के आज टीवी का कैमरामैन भी शामिल है। बलूचिस्तान में वकीलों पर पिछले कुछ महीने से लगातार हमले हो रहे हैं।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -