फिर बिगड़े पाक के सूर, भारत पर लगाया ये गंभीर आरोप
- - Advertisement - -
अक्सर अपनी नापाक करतूतों के लिए भारत को जिम्मेदार बताने वाले पाकिस्तान के एक बार फिर सूर बिगड़े है। इस बार पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि इस्लामाबाद में रद्द हुई सार्क समिट के पीछे भारत का हाथ था। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज का कहना है कि भारत ने सार्क चार्टर का उल्लंघन किया है। अजीज ने यह आरोप सार्क के महासचिव अर्जुन बहादुर थापा के पाकिस्तान दौरे के दौरान एक बैठक में कही है।
बता दें कि नेपाल मूल के थापा सार्क के 12वें महासचिव हैं। 28 फरवरी को उनका कार्यकाल पूरा हो जाएगा जिसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के पूर्व विशेष सचिव अमजद हुसैन सियाल सार्क के महासचिव बनेंगे।
सार्क सम्मेलन की मेजबानी को बेताब है पाक
पाकिस्तान ने इस बात की उम्मीद जतायी है कि वह जल्द ही सार्क सम्मेलन की मेजबानी कर सकता है। मीटिंग के दौरान अजीज ने कहा कि, कई अवरोधों और चुनौतियों के कारण सार्क अपने फाउंडर सदस्यों द्वारा अपने लिए तय की गयी दृष्टि को पूरा नहीं कर पाया है। वहीं इस दौरान थापा ने संगठन के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने की जरूरत पर जोर देते हुए उम्मीद जतायी कि जितनी जल्दी संभव हो उतनी जल्दी इस्लामाबाद में 19वां दक्षेस सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
ग़ौरतलब है कि कश्मीर के उड़ी में 18 सितंबर को भारतीय सैन्य शिविर पर हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में खटास बढ़ी थी। जिसके बाद इस हमले के पीछे पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ बताकर विरोधास्वरूप भारत ने दक्षेस सम्मेलन का बहिष्कार करने का फैसला किया। भारत के इस फैसले के समर्थन में सार्क के अन्य सदस्य भी आगे आए थे और उन्होंने ने भी इस्लामाबाद में होने वाली सार्क समिट का बहिष्कार किया था। इस हमले में 19 जवान शहीद हुए थे।
- - Advertisement - -