SAARC: पाक अफसरों ने रोका था भारतीय पत्रकारों का रास्ता
- - Advertisement - -
सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने गए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को उसी की जमीन पर लताड़ लगा दी थी। इसी कारण पाकिस्तान ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह का स्पीच का वीडियो ब्लैकआउट कर दिया। उनकी स्पीच को ब्लैक आउट और कवर करने को लेकर हाल ही में एक नया खुलासा हुआ है कि भारतीय जर्नलिस्ट्स को केवल कवरेज से ही नहीं रोका गया बल्कि गेट एंट्रेंस गेट से बाहर रोक दिया गया था।
पाक अफसरों से जर्नलिस्टों को रोक लिया था
एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पाक अफसरों ने भारतीय जर्नलिस्ट्स को इनॉगरल फंक्शन में एंट्री लेने से साफ मना कर दिया था। इसी के चलते वे स्पीच और अन्य फोटो को कवर नहीं कर पाएं। इस फंक्शन में नवाज शरीफ शामिल हुए थे।
भारत के छः जर्नलिस्ट्स इस्लामाबाद सार्क सम्मेलन में मिनिस्टिर्स कॉन्फ्रेंस अटेंड करने गए थे। भारत के इन जर्नलिस्ट्स को वहीं खड़ा रखा गया था जहां पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर चौधरी निसार अली खान मेहमानों को रिसीव कर रहे थे। जैसे ही राजनाथ सिंह आए, पाक मीडिया उन्हें कैप्चरकरने पहुंचा। भारतीय जर्नलिस्ट्स भी वहां पहुंच गए। लेकिन तुरंत ही पाकिस्तानी ऑफिशियल्स ने भारतीय जर्नलिस्ट्स को वहां से जाने के लिए कहा।
कैमरे हटाने के लिए कहा गया
मीडिया को कवर करने से अफसरों द्वारा रोका गया उनसे यह कहा गया कि ‘‘भारतीय जर्नलिस्ट्स को तो गेट के बाहर खड़े रहने की भी इजाजत नहीं है।“ पाक अफसरों ने दूरदर्शन की कैमरापर्सन आर. जयश्री पुरी और एएनआई के अजय कुमार शर्मा को अपने कैमरे हटाने के लिए कहा।
पाक अफसरों ने भारतीय जर्नलिस्ट्स को इसलिए रोका
पाकिस्तान में गृहमंत्री राजनाथ के आने को लेकर काफी विवाद चल रहा था। ऐसे में राजनाथ सिंह का वहां जाना और पाकिस्तान को लताड़ लगा कर आना बहुत बड़ी बात है। भारतीय जर्नलिस्टों ने वहां उनके साथ हुए व्यवहार को बताया है। उन्होने कहा कि पाक अफसरों ने अपने जूनियर्स को कहा कि वे भारतीय जर्नलिस्ट्स को रोक ले। कुछ ही देर में भारतीय रिपोर्टर्स और कैमरापर्सन्स को कई लोगों ने घेर लिया। इसमें सिविल ड्रेस में कई पुलिसवाले थे। पाक की पूरी कोशिश थी कि भारतीय जर्नलिस्ट्स कोई भी फोटो नहीं ले पाएं। वे अपने मंसूबे में पूरी तरह कामयाब भी हुए। इसके चलते भारतीय जर्नलिस्ट्स उस मोमेंट को कैद करने में नाकामयाब रहे जिसमें राजनाथ ने बमुश्किल पाक इंटीरियर मिनिस्टर का हाथ तो छुआ लेकिन फॉर्मल हैंडशेक नहीं किया।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -