रणबीर का दिल है मुश्किल में, ये हैं एक्स गर्लफ्रेंड
कपूर खानदान शुरू से ही फिल्मों में एक्टिंग के लिए जाना जाता है। इसी कपूर खानदान में ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं। इन दिनों उनकी अपकमिंग मूवी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का प्रमोशन जोरो-शोरो से हो रहा है। रणबीर शुरू से ही एक बिंदास एक्टर रहे है। अपने पिता की तरह अपनी क्यूट सी स्माइल से आते ही उन्होंने कई लड़कियों के दिल जीत लिए। अपनी रीयल लाइफ में वे अपने अफेयर्स को लेकर काफी चर्चा में रहते है। 28 सितंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी रीयल लाइफ गर्लफ्रेंड के बारें में…
1. सोनम कपूर
रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया था जिसमें उनकी को स्टार थी सोनम कपूर। अपने करियर की पहली फिल्म में ये दोनो एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। लेकिन सार्वजनिक तौर पर कभी इस रिश्ते को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा।
2. नंदिता मेहतानी
रणबीर का नाम करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की पहली पत्नी से भी जुड़ा हैं। नंदिता और रणबीर के बीच दस साल का अंतर हैं।
3. नरगिस फखरी
फिल्म रॉकस्टार के दौरान रणबीर का नाम नरगिस फखरी से भी जोड़ा गया था।
4. दीपिका पादुकोन
कुछ सालों पहले आई फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ में रणबीर ने दीपिका के साथ काम किया था। तभी से दोनों के अफेयर की ख़बरें बॉलीवुड में आना शुरू हो गई थी। इस बात को खुद रणबीर ने स्वीकारा था कि वे दीपिका से प्यार करते है।
5. कैटरीना कैफ
दीपिका के बाद रणबीर का दिल बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पर आया। इन दोनों का रिलेशनशिप काफी दिनों तक चला लेकिन अब ब्रेकअप के बाद ये दोनों ही काफी दूर है।
रणबीर से ब्रेकअप की वजह से बॉलीवुड की दो फेमस एक्ट्रेस दीपिका और कैटरीना के बीच भी दरार आ गई जिसकी वजह से ये एक दूसरे से दूर-दूर रहती है।