जल्द ही बदलेगा एफिल टॉवर का नज़ारा
जी हां जल्द ही एफिल टॉवर का नजारा बदलने जा रहा है। जिस टॉवर को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक पेरिस जाते है उस टॉवर के दृश्य में जल्दी ही नया बदलाव होने जा रहा है। दरअसल एफिल टावर के चारों ओर एक बुलेटप्रुफ कांच की दीवार बनाने की योजना है। अधिकारियों का कहना हैं कि यह दीवार किसी भी आंतकी हमले और एफिल टॉवर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बनाई जा रही हैं। यह काम इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि, साल 2016 में पेरिस में हुए आंतकी हमले इस शानदार इमारत के इर्दगिर्द ही हुआ था।
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल यूरो 2016 चैंपियनशिप के दौरान इमारत के चारों ओर मेटल फेंस बनाया गया था। जिसकी जगह अब ढाई मीटर ऊंची कांच की पारदर्शी दीवार बनाई जाएगी। कांच की इस स्थायी दीवार के लिए इमारत के उत्तर और दक्षिण में बने मेटल बैरियर्स को हटाया जाएगा। शहर के असिस्टेंट मेयर ऑफ टूरिज़्म ज्यां फ्रांस्वा मार्टिन्स के मुताबिक शहर की सम्मानित इमारतों को बचाने के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाने जरूरी है।
13.3 करोड़ में बनेगी दीवार
जानकारी के अनुसार अगर बुलेटप्रुफ दीवार बनाने की मंजूरी मिल जाती है तो दीवार बनाने का काम इस साल ही शुरु कर दिया जाएगा। इस दीवार पर अनुमानित खर्च 21 मिलियन डॉलर यानि कि 13 करोड़ 3 लाख से ज्यादा का होगा। बता दें कि यह दीवार फ्रांस की राजधानी पेरिस में और इसे 1889 में गुस्ताफ आइफिल ने बनाया था। इस साल फ्रांस में फ्रांसीसी क्रांति की 100वीं सालगिरह मनाई जा रही थी। जिस दौरान एक वर्ल्ड फेयर का आयोजन किया गया था।
- - Advertisement - -