शिव और विष्णु में हुआ था भयंकर युद्ध, जानिए कौन जीता
- - Advertisement - -
देवाताओं और राक्षस के युद्ध की तो कई कहानियां आपने सुनी होंगी। रामायण और महाभारत के युद्ध की कहानी के बारे में भी सब लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि भगवान विष्णु और भगवान शिव के बीच भी कभी भयंकर युद्ध हुआ था। बहुत ही कम लोगों को ये पता है कि इन दोनों के बीच भी युद्ध हुआ था।
ये कहानी भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार से जुड़ी हुई है। प्रह्लाद की रक्षा के लिए विष्णु ने नरसिंह अवतार धारण करके हिरण्यकश्यप का वध अपने पंजे से कर दिया। लेकिन भक्त पर हुए अत्याचार से नाराज नरसिंह पूरी सृष्टि के विनाश के लिए उतारु हो गए। उन्होंने समस्त देवताओं यहां तक कि ब्रह्माजी और लक्ष्मीजी की प्रार्थना भी अस्वीकार कर दी।
तब सृष्टि की रक्षा के लिए महादेव ने अपने गण वीरभद्र को भेजा। वीरभद्र ने नरसिंह रुपी विष्णु को उनका असली स्वरुप याद दिलाने का प्रयास किया। लेकिन मोहग्रस्त नरसिंह ने एक न सुनी।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -