इस रानी ने शुरू किया था वैलेंटाइन्स डे पर Rose देने का ट्रेंड !
क्लियोपेट्रा जितनी सुंदर थी उससे कही ज़्यादा वह षड्यंत्रकारी और क्रूर भी थीं। कहा जाता है कि उनके कई पुरुषों से संबंध थे। एंथोनी से पहले क्लियोपेट्रा रोमन सम्राट जूलियस सीजर के साथ भी रही थीं। उनसे भी उनका एक बेटा था। लेकिन रोमनों को जूलियस और क्लियोपेट्रा का यह संबंध पसंद नहीं था। रोमन जनता लगातार उनके रिश्ते का विरोध करती रही। हालांकि कुछ समय बाद जूलियस की मौत हो गई थी। कहते है कि जूलियस की हत्या हुई थी।
जूलियस की हत्या के बाद क्लियोपेट्रा ने एंथोनी के साथ मिलकर रोमन साम्राज्य से टक्कर लेने की योजना बनाई। दोनों ने जूलियस सीजर के वारिस गाएस ऑक्टेवियन का विरोध किया। लेकिन दोनों ही ऑक्टेवियन की फौज से हार गए। इस हार के बाद क्लियोपेट्रा अपने तकरीबन 60 जहाजों के साथ सिकंदरिया भाग गई थीं।
क्लियोपेट्रा से मिलने के लिए एंथोनी भी उनके पीछे-पीछे गए थे। लेकिन बाद में क्लियोपेट्रा ऑक्टेवियन की बातों में आ गई और उसके कहने पर उन्होंने एंथोनी को धोखा दे दिया।
क्लियोपेट्रा ने एंथोनी को बहला-फुसलाकर साथ-साथ मरने के लिए तैयार कर लिया। वह उन्हें समाधि भवन में ले गई। यहां पर एंथोनी ने यह सोचकर आत्महत्या कर ली कि क्लियोपेट्रा भी उनके साथ अपनी जान देगी और इस तरह दोनों की love life का the end हो गया।
- - Advertisement - -