Friday, September 1st, 2017
Flash

इस महिला के अंधविश्वास ने लेट कर दी फ्लाइट , वजह जानकर चौंक जाएंगे आप




Social

chinasouthern-940x580

इस महिला के अंधविश्वास ने लेट कर दी फ्लाइट , वजह जानकर चौंक जाएंगे आप यूं तो दुनिया में कई तरह के अंधविश्वासी लोग होते हैं, लेकिन चीन की इस अंधविश्वासी महिला के बारे में जानकर आप जरूर चौंक जाएंगे। इनके अंधविश्वास के चलते शंघाई से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट कई घंटों के लिए लेट हो गई। किस्सा जानकर आप खुद हैरत में पड़ जाएंगे।

दरअसल हुआ यूं कि 80 साल की इस महिला ने अपनी यात्रा को शुभ बनाने के लिए विमान के इंजन में कई सारे सिक्के फेंक दिए। ये घटना शंघाई पुडांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है।

Screen-Shot-2017-06-27-at-3.22.39-PM

हालांकि अब महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। उस महिला के इस अंधविश्वास का भुगतान फ्लाइट में सफर कर रहे 150 यात्रियों को भुगतना पड़ा। एयरपोर्ट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला चाइना सर्दन एयरलाइन फ्लाइट में चढ़ रही थी , तभी उसने इंजन में नौ सिक्के फेंक दिए। हालांकि इनमें से आठ सिक्के इंजन तक नहीं पहुंच पाए , लेकिन एक इंजन के भीतर चला गया। एक यात्री ने महिला को ऐसा करते हुए देखा और अधिकारियों को इस बारे में तुरंत जानकारी दी। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से इस पूरे इंजन की जांच की गई । जिस कारण फ्लाइट कई घंटों तक लेट हो गई।

28_coins_1498576636

बता दें कि महिला अपनी बेटी, पति और दामाद के साथ थी। जब उनसे उनके इस अंधविश्वास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब भी वे किसी फ्लाइट में सफर करती है, तो सुरक्षा के लिहाज से वे प्रार्थना करते हुए ऐसा करती हैं। लेकिन उनका ये अंधविश्वास यात्रियों के लिए काफी महंगा पड़ गया।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories