Thursday, August 31st, 2017
Flash

सेना के काफिले पर हमला, तीन जवान शहीद




3 army-jawans-killed-in-assams-tinsukiya-militant-attack
आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ जारी है। शनिवार को असम के तिनसुकिया जिले में सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों ने सेना की गाड़ी को ब्लास्ट से उड़ा दिया। इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। उल्फा उग्रवादियों और सेना के बीच अभी भी एनकाउंटर जारी है। सेना सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है। इस बात की जानकारी रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनीत न्यूटन दी है।

कर्नल न्यूटन ने बताया कि घटना सुबह करीब 5.30 बजे पेनगेरी इलाके की है। न्यूटन के अनुसार,”उग्रवादियों ने सड़क पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) रखा था। आईईडी विस्फोट के बाद काफिला रुक गया। उसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।” अधिकारी ने बताया कि ,”सुरक्षा बलों ने हालांकि जवाबी कार्रवाई की, लेकिन हमले में चार जवान घायल हो गए, जिनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी 2 जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।”

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आतंकवादियों ने सड़क के दोनों ओर से सैन्य वाहन पर गोलीबारी की। सड़क के दोनों तरफ जंगल है। इस आतंकी हमले के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन चुका है। इस हमले की असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कड़ी निन्दा की हैं। सोनोवाल ने कहा कि, ”हम दोषियों को छोड़ेंगे नहीं।”

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

No Related

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories