मोदी से सबक सीखने की दी थी सलाह, अब चुनाव लड़ेंगी मुलायम की छोटी बहू
- - Advertisement - -
कांग्रेस से गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। 3 सीटों पर उम्मीदवार बदले गए है और 37 सीटों पर कैंडीडेट्स की घोषणा की गई है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ेंगी। यहां से बीजेपी की ओर से रीता बहुगुणा जोशी उम्मीदवार है। लखनऊ कैंट से शुरू से ही कांग्रेस सीट जीतती आई है। लेकिन कांग्रेस से गठबंधन के बाद यहां हालात कुछ और नज़र आते है।
अर्पणा यादव कुछ दिनों पहले भी सुर्खियों में आई थी। आपको बता दें कि अपर्णा मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी है। कुछ दिन पहले ही वे अपने देवर अखिलेश यादव को सभी के सामने सलाह देती हुई नज़र आई थी और अखिलेश को पीएम मोदी से सबक लेने की नसीहत दी थी।
राजनीति में आने से पहले अर्पणा यादव एक सोशल वर्कर है और लोगों के हितों के लिए काम करती हैं। यूपी में उन्हें एक स्पष्ट वक्ता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पहले समाजवादी पार्टी की सरकार को भोकाल सरकार भी कहा था। यहां तक कि अर्पणा ने सपा सरकार को मोदी सरकार से सबक लेने के लिए भी कहा था।
पीएम मोदी की थी तारीफ
मुलायम सिंह यादव की बहू अर्पणा ने कुछ दिनों पहले ही पीएम मोदी की तारीफ की थी यहीं नहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी को उनसे सबक लेने के लिए भी कहा था। उन्होंने कहा था कि लोगों का भरोसा पीएम पर बहुत ज़्यादा बड़ गया है, तभी तो मोदीजी ने झाड़ू उठाई और पूरे देश में अभियान सा छिड़ गया। वो सभी के रोल मॉडल बन गए क्योंकि वो जो कहते वो करते है लेकिन अफसोस सपा सरकार ऐसा नहीं कर पाई।
क्लासिकल सिंगर भी है अर्पणा
अर्पणा देश की खूबसूरत पॉलिटिशयन परिवारों की बहू में गिनी जाती है। अर्पणा यादव सोशल वर्कर होने के अलावा एक क्लासिकल सिंगर भी है या यूं मानिए कि सरस्वतीजी उनके गले में विराजमान है। उनकी शादी मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे प्रतीक से साल 2011 में हुई थी। यह एक लव मैरिज थी।
- - Advertisement - -