‘इश्कजादे’ नहीं इस फिल्म से अर्जुन ने किया था बॉलीवुड डेब्यू
बॉलीवुड में अपने करियर के 4 साल पूरे कर चुके एक्टर अर्जुन कपूर बीते दिनों की यादों में खो गए और उन्होंने इसे ’स्वप्निल’ सफर बताया। अर्जुन ने अपनी इन यादों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।
30 दिसंबर 2011 को रिलीज हुई ’वायरस दीवान’ अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म थी ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं। अर्जुन कपूर ने अब तक की एंड का, तेवर, फाइंडिग फैनी, टू स्टेट्स, गुंडे, औरंगजैब और इश्कजादे समेत 8 फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा 2016 में रिलीज होने वाली हाफ गर्लफ्रैंड भी उनकी ही झोली में है।
अर्जुन ने बीते मंगलवार रात ट्विटर पर लिखा, “कल अर्जुन के चार साल पूरे होने जा रहे हैं। बीते दिन याद आ रहे हैं और इन सभी को मैं स्वप्निल यात्रा कह सकता हूं।“ अर्जुन ने यह भी बताया कि पहली फिल्म ने उनका सपना साकार किया। उन्होंने लिखा, “फिल्म ’इश्कजादे’ ने एक सपने को साकार किया। वाईआरएफ (यशराज फिल्म्स) को धन्यवाद। परिणीति चोपड़ा ने इसे खास बना दिया। अर्जुन कपूर के चार साल पूरे।“