न्यूजीलैंड में आए भूकंप में फंस गए थे सिद्धार्थ मल्होत्रा
- - Advertisement - -
कुछ समय पहले ही बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को न्यूजीलैंड टूरिज्म का ब्रांड अंबैसडर बनाया गया है। इसी सिलसिले में वह इन दिनों न्यूजीलैंड में हैं। 13 नवंबर को न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इस भूकम्प में सिद्धार्थ भी फंस गए थे। हालांकि सिद्धार्थ पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ख़ुद ट्विटर के ज़रिए दी हैं। अपने ट्वीट में सिद्धार्थ ने लिखा, ”सुबह उठने पर पता चला कि यहां भूकंप आया है। हम सब ठीक हैं।” दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ”मेरी दुआएं न्यूजीलैंड के लोगों से है।”
बता दें भूकंप आने के दो घंटे बाद न्यूजीलैंड में सुनामी भी आ गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक क्राइस्टचर्च से 95 किलोमीटर की दूरी पर मध्यरात्रि के बाद भूकंप आया था। सिद्धार्थ को क्राइस्टचर्च बहुत पसंद है। इस शहर को लेकर उन्होंने कहा था, ”यहां आकर मैं यंग फील करता हूं। यहां की जनसंख्या कम है इसलिए भारत के लोगों को ये शहर काफी पसंद आता है।”
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -