सर्दियों में मजा लें यम्मी अमरूद की आइसक्रीम का
- - Advertisement - -
सर्दियां शुरू हो चुकी हैं, सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है अमरूद। लेकिन यदि आप चाहे तो इसे एक नए तरीके से खा सकते हैं। आप इसकी आइसक्रीम बना कर भी खा सकते है। अमरूद की आइसक्रीम बनाना बहुत ही आसान है। अमरुद की आइसक्रीम बनाने की विधि….
सामग्री
चार मध्यम आकार के पके हुए अमरूद, सजाने के लिए फेंटी हुई क्रीम 200 एमएल, चौथाई कप आइसिंग शुगर, एक टेबल स्पून वैनीला एक्सट्रेक्ट।
विधि
-सबसे पहले अमरूद को अच्छी तरह से धो कर सुखा लें। फिर इन्हें बिना छीले चार से पांच टुकड़ों में काट लें। इसके बाद ब्लैंडर से ब्लैंड कर लें। इसकी एक थिक प्यूरी बन कर तैयार हो जायेगी। याद रहें बीजों की वजह से ये पेस्ट बिलकुल भी चिकना न हो। यह पेस्ट थोड़ा दानेदार होना चाहिए। अब इस पेस्ट को एक बॉउल में निकाल कर दो से चार घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
-थोड़ा जमने के बाद पेस्ट को निकाल ले। निकालने के बाद पेस्ट को तब तक फेंटते रहे जब तक कि वो फूलने ना लगे। इसके बाद इसमें वैनीला एक्सट्रेक्ट और आइसिंग शूगर मिला दें। आप यदि चाहे तो वैनीला की जगह कोई और फ्लेवर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब अमरूद की प्यूरी को निकाल कर उसमें ये मिश्रण मिला दें। अलग-अलग आइसक्रीम बोल्स में एकदम चिल्ड सर्व करें।
- - Advertisement - -