Wednesday, September 20th, 2017 17:54:50
Flash

भारत की मोस्ट पैंपर्ड सिटी है मुंबई…




Travel

सपनों की नगरी और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों में खूबसूरत दिखने की प्रवृित्त है, जिसकी बदौलत मुंबई को देश की मोस्ट पैंपर्ड सिटी के खिताब से नवाजा गया है। वेबसाइट नियरबाय ने देश के कई शहरों में करीब दो हजार लोगों के बीच में सर्वे के आधार पर मुंबई को यह सममान दिया है। सर्वे में लोगों के लाइफस्टाइल के साथ सौंदर्य व प्रसाधन आदि के बारे में पूछा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई के करीब 42 फीसदी लोग महीने में एक बार स्पा और सैलून जाते हैं। जबकि बैंगलुरू में रहने वाले करीब बीस फीसदी लोग ही महीने में एक बार सौंदर्य सेवा का लाभ उठाते हैं। वहीं औसतन 20 फीसदी दिल्लीवासी महीने में एक बार इन सेवाओं का यूज करने के बारे में सोचते हैं। सर्वे में शामिल करीब 45  फीसदी लाग नए-नए सैलून का लुत्फ उठाना चाहते हैं। नियरबाई के सह संस्थापक सचिन कपूर ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि इस सर्वे में लोगों की प्रसाधन सेवाओं से उपभोग की आदतों का पता चला है और ये भी जानने में मदद मिली है देश के प्रमुख शहरों में लोगों की जीवनशैली में सौंदर्य और प्रसाधन कैसे शामिल हो रहा है। जानिए यहां की कुछ खास जगहों के बारे में।

mumbai new

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया यहां का प्रमुख आकर्षण है। ये साउथ मुंबई के विचित्र क्षेत्रों में से एक है।

mumbai2

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस का निर्माण भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान शुरू किया गया था। इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए ही खोला गया था। अब इसे मुंबई के सीएसटी स्टेशन के रूप में जाना जाता है।

mumbai4

 मरीन ड्राइव समुद्र किनारे तीन किमी लंबी जगह वॉकर्स के सैर के लिए काफी पॉपुलर है। इसके अलावा इस जगह को रानी के हार के रूप में जाना जाता  है। यहां रात में रोशनी चौपाटी पर बनी मोती की एक स्ट्रिंग की तरह नजर आती है।

mumbai6

गेटवे ऑफ इंडिया के पास बना ताज महल पैलेस या होटल मुंबई का सबसे भव्य फाइव स्टार होटल है। होटल को देश के नामी उद्योगपति, राजनेताओं और देश-विदेश के मशहूर हस्तियों द्वारा सराहना मिली है।

_sidhi

हिंदू भगवान गणपति को समर्पित इस मंदिर में सन् 1900 से नियमित रूप से आते हैं। ये मुंबई का सबसे धनी मंदिर बन गया है।

_hanging

हैंगिंग गार्डन शहर का सबसे परुाना और संरक्षित पार्क है। इस पार्क का प्रमुख आकर्षण ओल्ड लेडी शू है यानि बड़ा जूता।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories