हर व्यक्ति अपने जीवन में एक बार ही सही, लेकिन ज्यादा से ज्यादा देशो में घूमना चाहता है | दुनिया में 200 देश है, कुछ तो ऐसे भी देश है जो हमारे मोहल्ले से भी ज्यादा छोटे है, लेकिन देखने काबिल है | जहाँ की जनसंख्याँ भी बहुत कम है | आइये जानते है कुछ ऐसे ही छोटे देशो के बारे में |
- पलाऊ
459 वर्ग किमी तक फैला यह देश अमेरिका पर पूरी तरह से आश्रित देश है रक्षा, सामाजिक, सुरक्षा, धन सबकुछ अमेरिका ही देता है और यह की जनसंख्याँ 21,347 है |
- नौरु
21 वर्ग कि.मी दुनिया का सबसे छोटा द्वीपीय देश है आप इसे गूगल मैप या गूगल अर्थ पर देखें आप हैरान हो जायेंगे | यह की जनसंख्याँ 9,591 है |
- तुवालू :-
तुवालू (पूर्व में इलाइस आईलैंड) प्रशांत महासागर में हवाई और आस्ट्रेलिया के बीच स्थित एक पोलिनेशियाई द्वीपीय देश है। यह देश चार द्वीप और और पांच एटाल से मिलकर बना है। क्षेत्रफल के लिहाज से महज 26 वर्ग कि.मी के दायरे के साथ यह दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश है, केवल वेटिकन सिटी (0.44 वर्ग किमी), मोनाको (1.95 वर्ग किमी) और नारु (21 वर्ग किमी) इससे छोटे हैं। यह की जनसंख्याँ 10,959 है | 1978 में तुवालू राष्ट्रकुल का पूर्ण स्वतंत्र देश के रूप में हिस्सा बन गया।
- सेंट किट्स एंड नेविस :-
261 वर्ग कि.मी यह अमेरिका महाद्वीप का सबसे छोटा देश है | यह की जनसंख्याँ 52,329 है | सेंट किट्स और नेविस उन पहले कैरेबियाई द्वीपों में शामिल हैं, जहां यूरोपीय पहले पहल बसे थे। सेंट किट्स कैरेबियन में पहले ब्रिटिश और फ्रांसीसी कालोनी का गढ़ हुआ करता था।
- माल्टा :–
316 वर्ग कि.मी छोटा होने के बावजूद यहाँ की आबादी घनी है, यह यूरोप में है | यह की जनसंख्याँ 1,13,500 है |
- सेबोर्गा :-
4.91 वर्ग कि.मी में फैला है, यह देश | यह की जनसंख्याँ 312 सदस्यों में ही ख़त्म हो जाती है |
मोलोसिया :-
यह देश शुरू होते ही ख़त्म हो जाता है | यह 0.055 वर्ग कि.मी तक ही है | एक बड़े परिवार में लगभग 30 से 35 लोग तो होते ही हैं या इससे ज्यादा भी हो सकते हैं। लेकिन एक ऐसा भी देश है जहां जानवर और इंसान कुल आबादी 33 है। इस देश का नाम शायद ही आपने पहले कभी सुना हो। इसका नाम मोलोसिया है। इतनी कम आबादी वाला यह देश अमेरिकी प्रांत नेवाडा के पास है। केविन बग यहां के राष्ट्रपति और तानाशाह दोनों हैं। नवादा से सटे इस इलाके के देश बनने की कहानी भी दिलचस्प है। केविन बग हाईस्कूल के छात्र थे, जब अपने एक दोस्त जेम्स स्पाइलमैन के साथ 1977 में यहां पहुंचे थे। दोनों ने मिलकर इस क्षेत्र को अपना बनाया और यहां राजशाही लागू कर दी।
स्पाइलमैन राजा बने और केविन प्रधानमंत्री। समय बीता और उम्र बढ़ने के साथ स्पाइलमैन और उनकी पत्नी मोलोससिया छोड़कर चले गए। लेकिन केविन यहीं डटे रहे। उन्होंने खुद को रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया का राष्ट्रपति घोषित कर दिया।
सीलैंड :-
दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां की जनसंख्याँ मात्र 27 है। जी हाँ, इंग्लैंड के सफोल्क समुद्री तट से करीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस देश का नाम सीलैंड है, जो खंडहर हो चुके एक समुद्री किले पर स्थित है | दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन द्वारा बनाए गए इस देश पर कई लोगों ने अपना हक जाहिर किया है। वहीं, वर्ष 2012 में रॉय बेट्स नाम के एक शख्स ने खुद को इस देश का राजकुमार घोषित कर दिया। रॉय बेट्स की मृत्यु के पश्चात अब सीलैंड पर उनके बेटे माइकल का शासन है।
250 मीटर के क्षेत्रफल में बसा यह देश, सीलैंड के साथ-साथ रफ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है।
इस देश में रहने वाले लोगों के पास आजीविका के लिए मूलभूत जरूरी साधन भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में जब सोशल मीडिया के जरिए इस देश के बारे लोगों को पता चला, तो उन्होंने दान देना शुरू किया ताकि यहां बसे लोगों को आर्थिक सहायता मिल सके। सीलैंड अब पर्यटन केंद्र के लिहाज से भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
- हट नदी की रिसायत :-
हट नदी की रिसायत ऑस्ट्रेलिया में एक माइक्रोनेश है |इस रिसायत की अपनी मुद्रा, डाक टिकिट और पासपोर्ट है , लेकिन इसे ऑस्ट्रेलिया सरकार या अन्य किसी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त नही है | इस रिसायत की स्थापना लियोनार्ड कैस्ले ने की थी | यह 75 वर्ग कि.मी तक ही सीमित है और यह की जनसंख्याँ भी 30 ही व्यक्तियों की है |
- निउए :-
निउए (Niue) प्रशांत महासागर के दक्षिणी भाग में स्थित एक द्वीप देश है। यह भौगोलिक व सांस्कृतिक रूप से पोलीनेशिया क्षेत्र का हिस्सा है। निउए का न्यू ज़ीलैण्ड के साथ विषेश सम्बन्ध है जिसके अंतर्गत निउए के नागरिकों को न्यू ज़ीलैण्ड की नागरिकता भी मिली हुई है और, इसके फल-स्वरूप लगभग 90% मूल निउएई लोग अब न्यू ज़ीलैण्ड में बसे हुए हैं। जिससे यहाँ की जनसंख्याँ 1,190 व्यक्तियों की है और यह 261 वर्ग कि.मी तक फैला हुआ है |