दिल्ली के उपराज्यपाल ने अचानक दिया इस्तीफ़ा
- - Advertisement - -
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने गुरुवार को अचानक अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। नजीब ने ऐसा क्यों किया इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन नजीब के अचानक दिए गए इस्तीफे ने सभी को हैरान कर दिया है। नजीब के कार्यकाल में अभी डेढ़ साल का वक्त बाकी है। बता दें कि नजीब ने 9 जुलाई 2013 को उपराज्यपाल का पद संभाला था। नजीब राज्य के 20 वें उपराज्यपाल थे।
शिक्षा क्षेत्र की ओर वापस जाना चाहते हैं जंग
इस्तीफा देने के बाद जंग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब वह वापस अपने शिक्षा क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं। ग़ौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मतभेद को लेकर जंग लम्बे समय से सुर्खियों में रहे हैं।
- - Advertisement - -