दिल्ली में जन्मी स्मृति जुबिन ईरानी ने 1998 में अपने करियर के लिए बॉम्बे की राह चुनी थी। अपने करियर के शुरूआत स्मृति ईरानी ने एक म्यूजिक वीडियों से किया था, इस वीडियों में स्मृति डांस करते हुए नजर आ रहीं है। इसमें मीका सिंह ने अपनी आवाज दी हैं। स्मृति ईरानी ने मिस इंडिया कॉनटेस्ट में भी भाग लिया था, जिसमें वह अंतिम पांच तक में ही अपनी जगह बना पाई थी। स्मृति ने राजनीति में कदम रखने से पहले टीवी इंडस्ट्री में गहरी छाप छोड़ी हैं। टीवी इंडस्ट्री में कई सीरियल किए पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से सबकी नजरों में आई टेलीविजन की पसंदीदा बहु में शुमार हो गई थी। स्मृति ईरानी ने 2003 से धीरे-धीरे रूख राजनीति की ओर रुख कर लिया था| ये वहीं स्मृति ईरानी हैं जो इस वक्त देश की कपड़ा मंत्री हैं।
इसी वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर इन दिनों केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक और वीडियो वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में उन्हें एडवेंचर्स अवतार में देखा जा रहा है। यह वीडियों हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा घाटी में स्थित बीर बिलिंग का है। जिसमें वह पैराग्लाइडिंग करते हुए नजर आ रहीं है। खैर यह वीडियो पुराना है जिसे स्मृति ईरानी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आप को बता दे कि स्मृति ईरानी ने महज दो महीने पहले ही ज्वॉइन किया है। अभी तक उनके 43 हजार फॉलोवर्स है। इसमें वह 49 लोंगो को फॉलो कर रहीं है।